Search
Close this search box.

कविनगर थाना परिसर में बीट पुलिस अधिकारियों के साथ गोष्ठी आयोजित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। बुधवार को सूर्यबली मौर्य, सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) कविनगर द्वारा थाना कविनगर परिसर में बीट उपनिरीक्षकों (उपनिरीक्षक) एवं बीट पुलिस अधिकारियों के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी के दौरान एसीपी कविनगर ने वर्ष 2026 में अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने हेतु निर्धारित कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बीट प्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने, क्षेत्र में सतत गश्त, स्थानीय नागरिकों से समन्वय, समयबद्ध सूचना संकलन तथा संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। इसके साथ ही जनशिकायतों के त्वरित निस्तारण, असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी, सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों पर तत्काल कार्रवाई एवं पुलिसिंग में पारदर्शिता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया। एसीपी कविनगर ने सभी अधिकारियों को अपने-अपने बीट क्षेत्रों में सक्रिय, उत्तरदायी एवं जनहितकारी पुलिसिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वहीं, गोष्ठी के अंत में उपस्थित अधिकारियों से फीडबैक लिया गया और कार्ययोजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!