![]()

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी
गाज़ियाबाद। पुलिस कमिश्नरेट गाज़ियाबाद के थाना मुरादनगर क्षेत्र में पुलिस टीम ने मुठभेड़ के दौरान हत्या के एक आरोपी को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया हैं। अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध तमंचा, एक खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस तथा हत्या में प्रयुक्त एक चाकू भी बरामद किया गया हैं।
मुठभेड़ का पूरा मामला
एसीपी मसूरी (कार्यवाहक) अमित सक्सेना ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना मुरादनगर पुलिस टीम भोवापुर रोड क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि मुकदमा अपराध संख्या 0655/25 धारा 103(1), 238 बीएनएस में वांछित अभियुक्त गुलहसन उर्फ गुल्ला भोवापुर रोड की ओर आ रहा हैं और उसके पास अवैध हथियार भी हो सकता हैं। सूचना के आधार पर अतिरिक्त पुलिस बल को बुलाकर मुखबिर के साथ जंगल की ओर घेराबंदी की गई। लगभग 50 कदम की दूरी पर मुखबिर द्वारा अभियुक्त की पहचान कराई गई। पुलिस द्वारा रुकने का इशारा करने पर अभियुक्त भागने लगा और पीछा करने पर पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस टीम ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई करते हुए एक राउंड फायर किया, जिससे अभियुक्त के पैर में गोली लग गई। घायल अवस्था में पकड़े गए अभियुक्त ने अपना नाम गुलहसन उर्फ गुल्ला पुत्र जमालुद्दीन, निवासी ग्राम सुल्तानपुर, थाना मुरादनगर बताया।
हत्या की घटना का खुलासा
पूछताछ में अभियुक्त ने स्वीकार किया कि उसने 27 दिसंबर 2025 को ग्राम सुल्तानपुर निवासी वकील पुत्र लीलू की हत्या की थी। अभियुक्त ने बताया कि छह माह पूर्व हुए विवाद की रंजिश और महिला मित्र से छेड़छाड़ को लेकर उसने इस हत्या को अंजाम दिया। वहीं, घायल अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल भेज दिया गया हैं। मामले में अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित हैं। वहीं, पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार गुलहसन उर्फ गुल्ला के विरुद्ध कुल 04 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
Author: The Crime 24 News
Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India









