
||TC24N|| फाईज़ अली सैफी
गाज़ियाबाद। पुलिस कमिश्नरेट गाज़ियाबाद के थाना अंकुर विहार क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ के दौरान बड़ी सफलता हाथ लगी हैं। पुलिस ने हत्या की वारदात को अंजाम देने वाले 25-25 हज़ार रुपये के इनामी दो शातिर अपराधियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया हैं। वहीं, दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी हैं और उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं।
चेकिंग के दौरान मिली थी मुखबिर की सूचना
एसीपी ज्ञान प्रकाश राय ने जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार की रात थाना अंकुर विहार पुलिस टीम दादी भोई मैरिज होम के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर खास से सूचना मिली कि डाबर तालाब क्षेत्र में गोली मारकर हत्या करने वाले दो बदमाश बुलेट बाइक से रामलीला मैदान की ओर आ रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने रामलीला मैदान के सामने पक्की सड़क पर घेराबंदी कर चेकिंग शुरू की। कुछ ही देर में एक बुलेट बाइक पर सवार दो संदिग्ध आते दिखाई दिए। पुलिस द्वारा रुकने का इशारा करने पर बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी और भागने का प्रयास किया।
आत्मरक्षा में पुलिस की जवाबी कार्रवाई
भागने के दौरान बाइक फिसलकर गिर गई, इसके बाद भी बदमाश पुलिस पर फायर करते रहे। आत्मरक्षा में की गई जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें मौके पर ही दबोच लिया गया।
हत्या की वारदात में थे शामिल
दरअसल, पुलिस को गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में अपने नाम मन्नू उर्फ सुहैल पुत्र इरशाद उर्फ भालू, निवासी बंगाली पीर, डाबर तालाब, थाना अंकुर विहार और दूसरे ने शान पुत्र नईम, निवासी प्रेमनगर लोनी, थाना लोनी बताए। दोनों अभियुक्त 25-25 हज़ार रुपये के इनामी हैं। पुलिस के अनुसार, दोनों अभियुक्तों ने 11 दिसंबर 2025 को एसएलएफ वेद विहार (डीएलएफ) निवासी शिवम उर्फ लालू पुत्र स्व. सुनील कुमार की गोली मारकर हत्या की थी। इस संबंध में थाना अंकुर विहार पर मुकदमा अपराध संख्या 446/25, धारा 103(1) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज हैं।
बरामदगी का विवरण
मुठभेड़ के दौरान अभियुक्तों के कब्जे से: पुलिस को पकड़े गए अभियुक्तों के पास से एक पिस्टल मय कारतूस (आलाकत्ल), एक तमंचा, खोखा- कारतूस और एक बुलेट बाइक (हत्या में प्रयुक्त) बरामद हुई हैं।
आपराधिक इतिहास
एसीपी ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि अभियुक्त मन्नू उर्फ सुहैल हिस्ट्रीशीटर हैं, जिसके खिलाफ लूट, हत्या, हत्या का प्रयास, बलवा सहित करीब डेढ़ दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, अभियुक्त शान के विरुद्ध हत्या, हत्या का प्रयास और रंगदारी सहित 7 आपराधिक मुकदमे पंजीकृत हैं। अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही हैं।
गिरफ्तारी करने वाली टीम
इस सफल कार्रवाई को स्वाट टीम ग्रामीण जोन एवं थाना अंकुर विहार पुलिस टीम द्वारा संयुक्त रूप से अंजाम दिया गया हैं।
Author: The Crime 24 News
Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India









