
||TC24N|| फाईज़ अली सैफी
गाजियाबाद। बुधवार को सायं 17:30 बजे पुलिस लाइन्स स्थित शहीद परमजीत हॉल में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था एवं यातायात), कमिश्नरेट गाज़ियाबाद की अध्यक्षता में कमिश्नरेट क्षेत्र में संचालित वाहन पार्किंग स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक महत्वपूर्ण गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी में वाहन पार्किंग स्थलों पर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी, वाहन स्वामियों के विवरण का विधिवत संधारण, प्रवेश-निकास की व्यवस्था तथा संदिग्ध गतिविधियों पर त्वरित सूचना पुलिस को देने जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों द्वारा पार्किंग संचालकों को सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर कमिश्नरेट गाज़ियाबाद के समस्त जोनल सहायक पुलिस आयुक्त के साथ-साथ लगभग 80 वाहन पार्किंग मालिक/संचालक उपस्थित रहे। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने में पार्किंग संचालकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण हैं तथा लापरवाही पाए जाने पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस कमिश्नरेट द्वारा नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी हितधारकों के सहयोग से सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित व्यवस्था सुनिश्चित करने का संकल्प दोहराया गया।
Author: The Crime 24 News
Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India









