
||TC24N|| फाईज़ अली सैफी
गाज़ियाबाद। बुधवार को सुरेन्द्र नाथ तिवारी, पुलिस उपायुक्त (ग्रामीण), कमिश्नरेट गाज़ियाबाद के निर्देशन में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से थाना मुरादनगर एवं थाना लोनी क्षेत्र में पुलिस बल के साथ रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) द्वारा एरिया फैमिलियराइजेशन/ फ्लैग मार्च किया गया। फ्लैग मार्च के दौरान संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पुलिस एवं आरएएफ की संयुक्त उपस्थिति से आमजन में सुरक्षा का संदेश दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार की कार्रवाई का उद्देश्य कानून-व्यवस्था बनाए रखना, असामाजिक तत्वों में भय का वातावरण बनाना तथा नागरिकों में विश्वास कायम करना हैं। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि आगामी त्योहारों एवं विशेष अवसरों को ध्यान में रखते हुए ग्रामीण जोन में लगातार निगरानी रखी जा रही हैं तथा किसी भी प्रकार की अफवाह या शांति भंग करने के प्रयासों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Author: The Crime 24 News
Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India









