Search
Close this search box.

अपराध नियंत्रण व सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस लाइन्स में गोष्ठी आयोजित, क्रिसमस व नववर्ष पर विशेष सतर्कता के निर्देश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। बुधवार को पुलिस लाइन्स स्थित शहीद परमजीत हॉल में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था एवं यातायात), कमिश्नरेट गाज़ियाबाद की अध्यक्षता में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में कमिश्नरेट गाज़ियाबाद के पुरस्कार घोषित एवं वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु गठित विशेष टीमों के प्रभारी, साथ ही टॉप-50 अपराधियों के मुकदमों की प्रभावी पैरवी के लिए नामित उपनिरीक्षकगण उपस्थित रहे। वहीं, बैठक के दौरान अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी, लंबित मामलों में तेज कार्रवाई तथा सशक्त पैरवी पर विशेष जोर दिया गया। इसके अतिरिक्त, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त द्वारा क्रिसमस एवं नववर्ष के दृष्टिगत कमिश्नरेट क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण एवं सतर्क निगरानी को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। वहीं, सार्वजनिक स्थलों, बाजारों, धार्मिक स्थलों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस बल की प्रभावी तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। गोष्ठी में कमिश्नरेट गाज़ियाबाद के समस्त जोनल सहायक पुलिस आयुक्त, प्रभारी डीसीआरबी, प्रभारी कन्विक्शन सेल सहित विभिन्न थानों से गठित टीमों के प्रभारी निरीक्षक एवं उपनिरीक्षकगण द्वारा प्रतिभाग किया गया। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि अपराध नियंत्रण एवं नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता हैं तथा आगामी पर्वों को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में सम्पन्न कराने के लिए कमिश्नरेट पुलिस पूर्णतः सतर्क एवं प्रतिबद्ध हैं।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!