![]()
||TC24N|| फाईज़ अली सैफी
गाज़ियाबाद। नगर जोन, पुलिस कमिश्नरेट गाज़ियाबाद की सर्विलांस टीम एवं नगर जोन के सभी थानों द्वारा मोबाइल चोरी, स्नैचिंग एवं मोबाइल गुमशुदगी की शिकायतों पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए भिन्न-भिन्न कंपनियों के कुल 150 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 35 लाख रुपये बताई जा रही हैं। बरामद मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों की पहचान कर उन्हें सकुशल वापस कर दिए गए हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सीईआईआर (Central Equipment Identity Register) पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के आधार पर नगर जोन पुलिस टीम ने सर्विलांस एवं मैनुअल इनपुट की सहायता से यह कार्रवाई की। मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए तकनीकी साक्ष्यों का गहन विश्लेषण किया गया, जिसके बाद विभिन्न स्थानों से मोबाइल रिकवर किए गए। नगर जोन पुलिस की इस कार्रवाई से आम नागरिकों में पुलिस के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ हैं। पुलिस कमिश्नरेट गाज़ियाबाद द्वारा आमजन से अपील की गई हैं कि मोबाइल चोरी या गुम होने की स्थिति में तुरंत सीईआईआर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं, जिससे समय पर प्रभावी कार्रवाई संभव हो सके।
थानावार मोबाइल बरामदगी का विवरण इस प्रकार हैं—
• थाना कोतवाली नगर – 42 मोबाइल
• थाना विजयनगर – 36 मोबाइल
• थाना सिहानीगेट – 16 मोबाइल
• थाना नंदग्राम – 23 मोबाइल
• थाना कविनगर – 06 मोबाइल
• थाना मधुबन बापूधाम – 19 मोबाइल
• थाना साइबर – 08 मोबाइल
कुल बरामद मोबाइल : 150
Author: The Crime 24 News
Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India









