Search
Close this search box.

महिला सुरक्षा को लेकर मिशन शक्ति केन्द्र प्रभारियों के साथ महत्वपूर्ण गोष्ठी आयोजित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। बृहस्पतिवार को केशव कुमार चौधरी, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (मुख्यालय एवं अपराध), कमिश्नरेट गाज़ियाबाद द्वारा थाना ट्रोनिका सिटी, थाना अंकुर विहार, थाना भोजपुर, थाना मुरादनगर, थाना लोनी, थाना लोनी बॉर्डर एवं थाना मसूरी के मिशन शक्ति केन्द्र प्रभारियों के साथ महिला सुरक्षा एवं महिला संबंधी अपराधों को लेकर एक महत्वपूर्ण गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी के दौरान महिला सुरक्षा से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इसमें महिला अपराधों की रोकथाम, जागरूकता अभियानों के प्रभावी संचालन तथा मिशन शक्ति केन्द्रों की दैनिक गतिविधियों को और अधिक सुदृढ़ करने पर विशेष बल दिया गया। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त द्वारा मिशन शक्ति केन्द्रों के रजिस्टरों, दस्तावेजों एवं अन्य अभिलेखों की गहन जाँच की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। उन्होंने स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि महिला सुरक्षा को और मजबूत बनाने के लिए केन्द्रों पर नियमित जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाए एवं महिला संबंधी अपराधों की त्वरित रिपोर्टिंग एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इस अवसर पर सलोनी अग्रवाल, सहायक पुलिस आयुक्त (महिला अपराध) भी उपस्थित रहीं और उन्होंने महिला सुरक्षा से जुड़े कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने हेतु अपने सुझाव साझा किए। कमिश्नरेट गाज़ियाबाद पुलिस द्वारा महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए निरंतर प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!