
||TC24N|| फाईज़ अली सैफी
गाज़ियाबाद। कमिश्नरेट गाज़ियाबाद के थाना अंकुर विहार पुलिस ने सोमवार को चेकिंग के दौरान मुठभेड़ में एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया। एसीपी अंकुर विहार ज्ञान प्रकाश राय के अनुसार पुलिस टीम अल्वी नगर स्थित कच्चे रास्ते पर चेकिंग कर रही थी, तभी एक स्कूटी सवार युवक को रुकने का संकेत दिया गया। पुलिस के अनुसार स्कूटी सवार ने रुकने के बजाय पुलिस पार्टी पर जानलेवा फायर करते हुए भागने का प्रयास किया। आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में युवक के दाहिने पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में दबोच लिया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान आमिर उर्फ कालिया पुत्र तैय्यब उर्फ छोटे, निवासी अंसार विहार, थाना अंकुर विहार, गाज़ियाबाद के रूप में हुई हैं। वहीं, आरोपी को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया हैं। पुलिस को इसके पास से अवैध असलाह तमंचा, खोखा-कारतूस और चोरी की एक स्कूटी एक्टिवा (सफेद) रजिस्ट्रेशन नंबर DL7SBM6628, बरामद हुई हैं, जिसके संबंध में थाना अंकुर विहार पर मुकदमा दर्ज हैं।
अपराधिक इतिहास
आरोपी आमिर उर्फ कालिया के खिलाफ वाहन चोरी व एनडीपीएस एक्ट सहित करीब एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। उसके अन्य आपराधिक इतिहास की जांच जारी हैं।
Author: The Crime 24 News
Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India









