Search
Close this search box.

पुलिस आयुक्त ने नगर ज़ोन में अपराध नियंत्रण को लेकर की क्राइम मीटिंग आयोजित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट गाज़ियाबाद द्वारा शनिवार को पुलिस कार्यालय में नगर ज़ोन की कानून-व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण की समीक्षा हेतु महत्वपूर्ण क्राइम मीटिंग आयोजित की गई। बैठक में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अपराध एवं मुख्यालय, पुलिस उपायुक्त नगर, नगर जोन के सभी सर्किल अधिकारी और थाना प्रभारी उपस्थित रहे। वहीं, बैठक में पुलिस आयुक्त ने कमिश्नरेट गठन के तीन वर्षों की कानून-व्यवस्था एवं अपराध आंकड़ों की विस्तृत समीक्षा करते हुए वर्ष 2026 में अपराध में उल्लेखनीय कमी लाने का लक्ष्य निर्धारित किया।

बैठक में दिए गए प्रमुख निर्देश – 

• वाहन चोरी, लूट, छीनैती, महिलाओं से जुड़े अपराध और अन्य संज्ञेय अपराधों में कमी लाने हेतु ठोस कार्ययोजना बनाकर प्रभावी अमल सुनिश्चित किया जाए। • चिन्हित हॉटस्पॉट्स और अपराध संभावित क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर लगातार गश्त की जाए। • संगठित अपराध, गैंगस्टर गिरोह और आपराधिक नेटवर्क पर सख्त निगरानी रखते हुए आवश्यकतानुसार गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जाए। • सम्पत्ति संबंधी अपराधों पर नियंत्रण हेतु संवेदनशील क्षेत्रों में सीसीटीवी बढ़ाने, रात्रिकालीन चेकिंग तेज करने और संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान कर कार्रवाई करने के निर्देश। • महिला सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सार्वजनिक स्थलों, शिक्षण संस्थानों, बाजार व कार्यस्थलों के पास पुलिस उपस्थिति बढ़ाने और महिला हेल्पलाइन नंबरों के प्रचार-प्रसार पर बल। • यातायात व्यवस्था सुधार हेतु विशेष ट्रैफिक प्लान लागू करने और नशे में वाहन चलाने वालों पर लगातार कार्रवाई। • वादी संवाद दिवस पर शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए थाना स्तर पर वादियों को बुलाकर प्रगति से अवगत कराने के निर्देश। • सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी रखते हुए अफवाह फैलाने वालों और साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वालों पर तुरंत कानूनी कार्रवाई। पुलिस आयुक्त ने स्पष्ट कहा कि जनता में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना ही पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता हैं। इसके लिए अधिकारियों को निरंतर फील्ड में रहकर मॉनिटरिंग करने और व्यक्तिगत जिम्मेदारी से कार्य करने के निर्देश दिए गए।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!