Search
Close this search box.

संविधान दिवस पर गाज़ियाबाद पुलिस मुख्यालय में शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। बुधवार को संविधान दिवस के अवसर पर आज पुलिस कार्यालय, कमिश्नरेट गाज़ियाबाद में एक विशेष शपथ-ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मुख्यालय/अपराध द्वारा समस्त अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण को संविधान की प्रस्तावना, मौलिक कर्तव्यों तथा संविधान में निहित मूल्यों, आदर्शों और उद्देशिका का स्मरण कराते हुए राष्ट्र की एकता व अखण्डता बनाए रखने की शपथ दिलाई गई। वहीं, कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों को संविधान में निहित लोकतांत्रिक मूल्यों का पालन करने, कर्तव्यनिष्ठा से कार्य करने तथा कानून व्यवस्था को मजबूती देने का संकल्प दिलाया गया। संविधान दिवस पर आयोजित यह समारोह पुलिस बल में संवैधानिक आदर्शों के प्रति आस्था, जनसेवा की भावना और राष्ट्रीय एकता के प्रति प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करने का प्रतीक रहा।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!