Search
Close this search box.

थाना मुरादनगर पुलिस की 2 सफलताएं: चोरी के विद्युत तार व चोरी की मोटर साइकिल बरामद, 3 अभियुक्त गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। थाना मुरादनगर पुलिस ने दो अलग-अलग अभियानों में चोरी की घटनाओं का पर्दाफाश करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से करीब 50 किलोग्राम चोरी के विद्युत तार और एक चोरी की मोटर साइकिल बरामद की हैं।

पहली कार्यवाही — विद्युत तार चोरी करने वाले दो अभियुक्त गिरफ्तार

दरअसल, रविवार को मुरादनगर पुलिस ने चेकिंग के दौरान विरेंद्र पुत्र रामी निवासी जारचा रोड दादरी गौतमबुद्धनगर और रिहान पुत्र अख्तर निवासी महरौली थाना वेवसिटी गाज़ियाबाद को गिरफ्तार किया हैं। वहीं, दोनों अभियुक्तों के कब्जे से लगभग 50 किलोग्राम चोरी का विद्युत तार बरामद किया गया। पूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि उन्होंने अपने एक फरार साथी राजू उर्फ काले (निवासी लालकुआं, गाज़ियाबाद) के साथ मिलकर कुशलिया-कनौजा क्षेत्र के जंगलों में बिजली की लाइनों को काटकर चोरी की थी। अभियुक्तों ने यह भी बताया कि उन्होंने पिछले महीनों में नवीपुर, काकड़ा, नेकपुर-खौराजपुर समेत कई गांवों में भी बिजली के तार चोरी किए हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ थाना मुरादनगर पर धारा 317(2), 317(5) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही हैं।

दूसरी कार्यवाही — वाहन चोरी का अभियुक्त गिरफ्तार, मोटरसाइकिल बरामद

इसी दिन, थाना मुरादनगर पुलिस ने चेकिंग के दौरान वाहन चोरी के अभियुक्त शकील पुत्र अहसान निवासी रौहटा रोड, थाना कंकरखेड़ा, मेरठ को गिरफ्तार किया हैं। अभियुक्त के कब्जे से दिल्ली से चोरी की गयी एक मोटर साइकिल बरामद हुई हैं।

पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि उसने यह बाइक रोहिणी कोर्ट नं. 1B, नई दिल्ली से चोरी की थी और उसे बिना नंबर प्लेट लगाए बेचने जा रहा था कि पुलिस चेकिंग में पकड़ा गया। अभियुक्त के खिलाफ थाना मुरादनगर पर धारा 317(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही हैं।

एसीपी मसूरी लिपि नगायच ने अनुसार

एसीपी मसूरी लिपि नगायच के अनुसार, दोनों मामलों में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही हैं, और फरार अभियुक्त की तलाश जारी हैं।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!