Search
Close this search box.

गाज़ियाबाद: थाना कोतवाली नगर पुलिस मुठभेड़ में 2 शातिर बदमाश गिरफ्तार, एक घायल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

2 मोबाइल, चोरी की मोटर साइकिल, अवैध तमंचा व कारतूस बरामद

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम को बड़ी सफलता मिली हैं। बीती रात पुलिस मुठभेड़ में दो शातिर बदमाश गिरफ्तार किए गए, जिनमें से एक घायल हो गया। गिरफ्तार बदमाश एनसीआर क्षेत्र में लगातार लूट, छीनैती और चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। पुलिस ने उनके कब्जे से दो मोबाइल फोन, एक चोरी की मोटर साइकिल, एक अवैध तमंचा व कारतूस और नकदी बरामद की हैं।

मुठभेड़ का विवरण

दरअसल, 3 अक्टूबर की रात्रि को थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम आर्य फार्म हाउस के पास चेकिंग कर रही थी। इस दौरान मोटर साइकिल सवार दो संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन वे पुलिस को चकमा देकर भागने लगे। पीछा करने पर उनकी मोटर साइकिल अनियंत्रित होकर गिर गई। आत्मसमर्पण की चेतावनी देने पर बदमाशों ने पुलिस पर फायर झोंक दिया। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश शिवा उर्फ शिवम घायल हो गया, जिसे जिला एमएमजी अस्पताल गाज़ियाबाद में भर्ती कराया गया। दूसरा बदमाश मुकेश मौके पर ही दबोच लिया गया।

वहीं, गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम-पते, शिवा उर्फ शिवम पुत्र गोवर्धन दास, मूल निवासी गांव नन्दपुर थाना रामपुर मनिहारान, जिला सहारनपुर, वर्तमान पता मोहन नगर थाना साहिबाबाद, दूसरे का मुकेश पुत्र किशन पाल उर्फ किरन पाल, निवासी मोहन नगर थाना साहिबाबाद, मूल निवासी ग्राम ग्यासपुर थाना अतरौली, अलीगढ़ हैं।

पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा

एसीपी कोतवाली नगर रितेश त्रिपाठी ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों ने पूछताछ में कई वारदातों को कबूल किया। दोनों बदमाश एनसीआर क्षेत्र में भीड़भाड़ वाली जगहों से मोटर साइकिल चोरी कर चलते-फिरते लोगों से मोबाइल और पर्स छीनकर भाग जाते थे। बरामद मोबाइलों में से एक एमएमजी अस्पताल के सामने से 30 सितंबर की रात को छीना गया था, जबकि दूसरा उसी दिन नंदग्राम से एक ऑटो सवार से छीना गया था।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!