Search
Close this search box.

गाज़ियाबाद: सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। थाना निवाड़ी पुलिस टीम ने सरकारी नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया हैं। पुलिस ने एक अभियुक्त और एक अभियुक्ता को गिरफ्तार कर लिया हैं, जो मिलकर नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से लाखों रुपये ऐंठते थे।

मामला

दरअसल, 16 जुलाई को थाना निवाड़ी में वादिया द्वारा तहरीर दी गई थी कि विपक्षियों ने उत्तर प्रदेश महिला समाज कल्याण विभाग में सुपरवाइज़र पद पर नौकरी दिलवाने का झांसा देकर कुल ₹4,94,000 रुपये हड़प लिए। जिसमें, ₹3,57,000 और ₹1,32,000 रुपये ऑनलाइन यूपीआई के माध्यम से और ₹5,000 रुपये कैश दिए गए थे। जब पीड़िता ने पैसे वापस मांगे तो आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। इस पर थाना निवाड़ी में संबंधित धाराओं व एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

गिरफ्तारी

बता दें कि 3 अक्टूबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने चेकिंग के दौरान दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार किया। जिनकी पहचान अरविंद शर्मा पुत्र गीताराम शर्मा निवासी जमुना विहार, थाना खतौली और दूसरी की रेनू पंवार पत्नी धीरज पंवार निवासी ग्राम पैंगा, थाना निवाड़ी के रूप में हुई हैं।

पूछताछ में खुलासा

एसीपी मोदीनगर अमित सक्सेना ने बताया कि मुख्य आरोपी अरविंद शर्मा खुद को महिला एवं समाज कल्याण विभाग का अधिकारी बताता था और सरकारी नौकरी का झांसा देकर रुपये सहअभियुक्ता रेनू पंवार के खाते में ट्रांसफर कराता था। बाद में रकम का हिस्सा दोनों आपस में बांट लेते थे।

अपराध इतिहास

बता दें कि अरविंद शर्मा पर धोखाधड़ी के 6 मामले दर्ज: थाना निवाड़ी पर 2,  मसूरी में 1), मुरादनगर में 1, दोघट बागपत में 1, बुढाना मुजफ्फरनगर में 1 और थाना कंकरखेड़ा मेरठ में 1 मुकदमा दर्ज हैं। वहीं, रेनू पंवार पर धोखाधड़ी के 3 मामले दर्ज हैं, जिसमें थाना निवाड़ी पर 2 और थाना मुरादनगर में 1 मुकदमा दर्ज हैं।

बरामद सामान

हालांकि, पुलिस को पकड़े गए आरोपियों के पास से वॉकी-टॉकी मय चार्जर, 2 कड़े, 1 अंगूठी, 4 मोबाइल फोन, 1 टैबलेट, ₹650 नगद, आधार कार्ड, पैन कार्ड, भारतीय सेना का कार्ड, एटीएम कार्ड, एडमिट कार्ड व अन्य प्रपत्र सहित एक थैला भी बरामद हुआ हैं।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!