||TC24N|| फाईज़ अली सैफी
गाज़ियाबाद। थाना नन्दग्राम पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी हैं। पुलिस ने अपने ही पति की हत्या करने वाली अभियुक्ता पत्नी को गिरफ्तार कर लिया हैं। दरअसल, 29 सितंबर को वादिया सुनीता पत्नी मनीष निवासी सिकरोड़, थाना नन्दग्राम ने थाना नन्दग्राम पुलिस को सूचना दी थी कि एक दिन पहले उसके पति की हत्या उसके दोस्त भोला और अक्षय ने शराब पीकर कर दी हैं। इस सूचना पर तत्काल मुकदमा पंजीकृत किया गया था।
पुलिस की कार्रवाई
वहीं, घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना स्तर पर टीमों का गठन किया गया। मुखबिर की सूचना पर 3 अक्टूबर को पुलिस टीम ने सिकरोड़ स्थित गुड्डू के मकान से अभियुक्ता सुनीता (उम्र लगभग 40 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर घटना के समय पहने हुए कपड़े भी बरामद हुए हैं। अभियुक्ता के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जा रही हैं।
पूछताछ में बड़ा खुलासा
एसीपी नन्दग्राम उपासना पांडे ने जानकारी देते हुए बताया कि पूछताछ में अभियुक्ता सुनीता ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। अभियुक्ता ने बताया कि : वह 12 सितंबर से अपने पति मनीष के साथ सिकरोड़ में किराये पर रह रही थी। 28 सितंबर को मनीष ने शराब पीने के लिए घर का फ्रिज तक बेच दिया था। रात करीब 10 बजे जब वह अपने पति को लेने शराब के ठेके के पास पहुंची तो मनीष ने उसके साथ अभद्रता करते हुए उसे और उसकी बेटियों को गाली-गलौज की और चरित्रहीन कहा। गुस्से में आकर उसने वहीं पड़ी ईंट से मनीष के सिर व चेहरे पर वार कर उसकी हत्या कर दी। खून से सने कपड़ों में वह घर लौटी और अगले दिन पति की हत्या का आरोप भोला व अक्षय पर लगाते हुए झूठी तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया।
बरामदगी
वहीं, पुलिस को पकड़ी गई अभियुक्ता के पास से घटना के समय पहने गए कपड़े बरामद हुए हैं: जिसमें, काली कुर्ती, काली सलवार और सफेद दुपट्टा बरामद हुआ हैं।
Author: The Crime 24 News
Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India









