||TC24N|| फाईज़ अली सैफी
गाज़ियाबाद। पुलिस कमिश्नरेट गाज़ियाबाद के थाना ट्रोनिका सिटी पुलिस ने मात्र 48 घंटे में ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी सुलझाते हुए हत्या करने वाले शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त आला कत्ल लोहे की रॉड बरामद की हैं।
मामला
दरअसल, 1 अक्टूबर 2025 को थाना ट्रोनिका सिटी क्षेत्र में कबाड़ी व्यवसायी अब्दुल रहमान (58 वर्ष) की अज्ञात बदमाश ने सिर पर भारी वस्तु से हमला कर हत्या कर दी थी। वादी की तहरीर पर थाना ट्रोनिका सिटी में धारा 103(1) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने तीन टीमें गठित कर जांच शुरू की थी।
पुलिस की कार्रवाई
वहीं, 3 अक्टूबर 2025 को पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर सुमित कुमार उर्फ हनी (32 वर्ष) पुत्र विजय कुमार निवासी इलायचीपुर रोड, कासिम विहार, थाना ट्रोनिका सिटी को ख्वाजा पार्क, इलायचीपुर चौकी क्षेत्र सिग्नेचर सिटी से हिरासत में ले लिया।
आरोपी का कबूलनामा
एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने जानकारी देते हुए बताया कि पूछताछ में अभियुक्त ने कबूल किया कि उसे नशे की लत हैं और वह अक्सर कबाड़ी के गोदाम के आसपास आता-जाता था। गोदाम के अंदर पीतल व तांबे का सामान देखकर उसने चोरी की योजना बनाई। घटना वाले दिन आरोपी गोदाम में घुसा और चोरी कर रहा था तभी कबाड़ी जाग गया और विरोध करने लगा। पकड़े जाने के डर से आरोपी ने पास पड़ी लोहे की रॉड से उसके सिर पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद आरोपी ठेला व सामान सड़क पर छोड़कर फरार हो गया।
आपराधिक इतिहास
वहीं, गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ थाना ट्रोनिका सिटी में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया हैं तथा अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही हैं।
पुलिस टीम की सफलता
थाना ट्रोनिका सिटी पुलिस टीम ने ब्लाइंड मर्डर केस का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया आगे बढ़ा दी हैं।
Author: The Crime 24 News
Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India









