![]()
||TC24N|| फाईज़ अली सैफी
गाज़ियाबाद। ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड द्वारा 3 अक्टूबर को किया गया भारत बंद का आवाहन फिलहाल आगामी त्योहारों को देखते हुए स्थगित कर दिया गया हैं। बोर्ड आगे इस संबंध में नई तारीख तय कर अवगत कराएगा। इसी के मद्देनज़र सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखने के लिए थाना मुरादनगर पुलिस ने शुक्रवार को जुम्मे की नमाज़ के दौरान फ्लैग मार्च निकाला। थाना प्रभारी अंकित चौहान के नेतृत्व में थाना स्तर के पुलिसकर्मी इसमें शामिल हुए। दरअसल, यह फ्लैग मार्च ओलंपिक तिराहा से शुरू होकर सराफा बाज़ार, मोहल्ला कच्ची सराय, रावली रोड और डॉ. राजवीर वाली गली से होते हुए नगर क्षेत्र में संपन्न हुआ। इसका उद्देश्य आम जनता में सुरक्षा का भाव जगाना और शांति व्यवस्था बनाए रखना रहा। स्थानीय नागरिकों ने पुलिस प्रशासन की इस पहल की सराहना की और विश्वास जताया कि इस तरह की गतिविधियां जनता के हित में निरंतर जारी रहेंगी। वहीं, जुम्मे की नमाज़ भी नगर क्षेत्र में शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई।
Author: The Crime 24 News
Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India









