गाज़ियाबाद: पुलिस मुठभेड़ में शातिर लुटेरा गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

SHARE:

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। पुलिस कमिश्नरेट गाज़ियाबाद के स्वाट टीम ट्रांस हिण्डन जोन और थाना इंदिरापुरम पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी हैं। पुलिस मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने एक शातिर बदमाश को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया हैं। उसके कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस और चोरी की मोटर साइकिल बरामद की गई हैं।

घटना का विवरण

मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत पुलिस टीम सोमवार को वसुंधरा सेक्टर-1 टी प्वाइंट पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान हिंडन पुल की ओर से आ रहा एक युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। पीछा करने पर आरोपी ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से आरोपी समीर उर्फ कालू (22 वर्ष) घायल हो गया।

पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे

एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में कई वारदातों का खुलासा किया हैं। जिसमें, 17 सितम्बर को वसुंधरा सेक्टर-8 रैपिड मेट्रो के पास से एक बाइक सवार का बैग छीना था। वहीं, बरामद मोटर साइकिल को आरोपी ने करीब एक माह पहले दिल्ली के गाजीपुर मंडी थाना क्षेत्र से चोरी किया था। इसके अलावा आरोपी गाज़ियाबाद, नोएडा और दिल्ली एनसीआर में स्नैचिंग व लूट की वारदातें कर चोरी का माल दिल्ली में सस्ते दामों पर बेच देता था।

गिरफ्तार आरोपी का विवरण

पुलिस को पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम समीर उर्फ कालू पुत्र मोह जाविर उर्फ मोह जावेद निवासी (वर्तमान) विक्रम एन्क्लेव, शालीमार गार्डन, गाज़ियाबाद बताया हैं। हालांकि पुलिस को आरोपी के पास से अवैध तमंचा, खोखा-कारतूस और चोरी की मोटर साइकिल बरामद हुई हैं।

आपराधिक इतिहास

आरोपी के खिलाफ थाना इंदिरापुरम व दिल्ली-एनसीआर में स्नैचिंग व लूट से जुड़े करीब डेढ़ दर्जन मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस टीम

इस सफलता को अंजाम देने वाली टीम में स्वाट टीम ट्रांस हिण्डन जोन और थाना इंदिरापुरम पुलिस शामिल रही हैं।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें