Search
Close this search box.

मुरादनगर: दबंगों का तांडव, घर के बाहर फायरिंग और तोड़फोड़, परिवार सहमा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। थाना मुरादनगर क्षेत्र के ग्राम सरना में सोमवार उस समय हड़कंप मच गया जब दबंगों ने एक परिवार के घर पर हमला बोल दिया। आरोप हैं कि मामूली कहासुनी के बाद दर्जनों की संख्या में लोग हथियारों से लैस होकर पहुंचे और घर में तोड़फोड़ करते हुए फायरिंग कर दी।

क्या हैं पूरा मामला?

दरअसल, ग्राम सरना निवासी गौरव त्यागी पुत्र मोगेन्द्र त्यागी ने बताया कि 29 सितंबर 2025 को ग्राम खुर्रमपुर निवासी विकास पुत्र देवेंद्र उर्फ टिटू ने उनके घर के बाहर अपनी गाड़ी खड़ी कर रखी थी। जब गाड़ी हटाने के लिए कहा गया तो उसने गाली-गलौज की और धमकी दी कि अभी गैंग के साथ आकर सबक सिखाएगा। कुछ देर बाद आरोपी विकास अपने भाई आकाश पुत्र देवेंद्र, पिता देवेंद्र और करीब 40-50 अज्ञात लोगों के साथ आठ-नौ गाड़ियों में भरकर गौरव त्यागी के घर आ धमके। आरोप हैं कि इस दौरान दबंगों ने घर के बाहर फायरिंग की, मुख्य दरवाजे को तोड़ा और अंदर घुसकर दरवाजों व खिड़कियों में तोड़फोड़ की। इतना ही नहीं, आरोपियों ने डंडे, तलवारों और अन्य हथियारों से हमला कर परिवार को जान से मारने की धमकी दी।

कौन-कौन थे शामिल?

घटना में विकास, आकाश, देवेंद्र के अलावा यीशु, निखिल, आरिफ मलिक और कई अज्ञात लोग शामिल बताए जा रहे हैं। परिवार का कहना हैं कि इस हमले से उनके मान-सम्मान को गहरी ठेस पहुँची हैं।

पीड़ित परिवार की गुहार

हमले से सहमे परिजनों ने पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की हैं। बताया जा रहा हैं कि हमलावरों की कुछ गाड़ियों के नंबर भी परिजनों ने नोट किए हैं, जिन्हें पुलिस को सौंपा गया हैं।

मामले की जांच में जुटी थाना मुरादनगर पुलिस

पीड़ित पक्ष कि ओर से दी गई तहरीर के अनुसार पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी हैं, पुलिस का कहना हैं कि मामले की जांच कर सही पाए जाने पर उचित कानूनी कार्रवाई सुरक्षित की जाएगी।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!