गाज़ियाबाद: इंदिरापुरम पुलिस मुठभेड़ में शातिर स्नैचर गिरफ्तार, अवैध तमंचा व चोरी की बाइक बरामद

SHARE:


||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। पुलिस कमिश्नरेट गाज़ियाबाद के थाना इंदिरापुरम पुलिस टीम ने रविवार को हुई मुठभेड़ में एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया। मुठभेड़ के दौरान आरोपी यामीन पुत्र मोबीन उर्फ मोमीन (निवासी जनता मजदूर कॉलोनी, थाना वेलकम, दिल्ली) के पैर में गोली लगी। पुलिस ने आरोपी से अवैध तमंचा, कारतूस, पीली धातु की टिक्की और चोरी की मोटर साइकिल बरामद की हैं।

मुठभेड़ का घटनाक्रम

थाना इंदिरापुरम पुलिस टीम वसुंधरा सेक्टर-2ए पर चेकिंग कर रही थी। इस दौरान बिना नंबर प्लेट की बाइक पर आ रहे युवक को रोकने का इशारा किया गया। लेकिन, युवक बाइक मोड़कर भागने लगा और फिसलकर गिर गया। पुलिस पकड़ने ही वाली थी कि आरोपी ने अंटी से तमंचा निकालकर पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने बहादुरी दिखाते हुए आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की और आरोपी के पैर में गोली लग गई।

पूछताछ में खुलासा

एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी ने पूछताछ में कई मामलों का खुलासा किया। आरोपी ने अपने साथियों के साथ प्रहलादगढ़ी, इंदिरापुरम और साहिबाबाद क्षेत्र में महिलाओं से चेन स्नैचिंग की घटनाएं की हैं। बरामद धातु की टिक्की उसी चेन को पिघलाकर बनाई गई थी। आरोपी चोरी की मोटर साइकिल का भी इस्तेमाल करता था, जिसे उसने इंदिरापुरम क्षेत्र से चोरी किया था। वह गाज़ियाबाद, नोएडा और दिल्ली-एनसीआर में राह चलते लोगों से मोबाइल और चेन लूटकर दिल्ली में सस्ते दामों पर बेच देता था।

गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक इतिहास

गिरफ्तार आरोपी यामीन पर अब तक कुल 5 मुकदमे दर्ज हैं: जिसमें थाना इंदिरापुरम में चोरी व स्नैचिंग से जुड़े 02 केस, थाना साहिबाबाद में लूट व स्नैचिंग से जुड़े 3 केस दर्ज हैं। वहीं, अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही हैं।

पुलिस टीम

इस पूरी कार्रवाई को थाना इंदिरापुरम पुलिस टीम ने अंजाम दिया। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया हैं।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें