Search
Close this search box.

गाज़ियाबाद: मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत महिला सुरक्षा व सशक्तिकरण पर चौपाल और जागरूकता कार्यक्रम

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण को लेकर गाज़ियाबाद पुलिस कमिश्नरेट में लगातार प्रयास जारी हैं। मिशन शक्ति अभियान 5.0 के अन्तर्गत पुलिस आयुक्त के निर्देशानुसार पिंक बूथ पुलिस टीमों व एंटी रोमियो स्क्वाड द्वारा ट्रांस हिंडन और ग्रामीण जोन में महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक करने के लिए चौपाल और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

ट्रांस हिंडन जोन

थाना इंदिरापुरम की पिंक बूथ पुलिस टीम व एंटी रोमियो स्क्वाड ने राधा स्वामी सत्संग ब्यास आश्रम में महिलाओं और बालिकाओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा और सशक्तिकरण से जुड़ी जानकारी दी।

थाना लिंकरोड की टीम ने रामलीला ग्राउंड कड़कड़ लिंकरोड पर महिलाओं को बैड टच और गुड टच के बारे में विस्तारपूर्वक बताया और हेल्पलाइन नंबर 112, 1090, 181 व 1930 के उपयोग के लिए प्रेरित किया।

थाना कौशाम्बी की टीम ने दुर्गा पंडाल, कौशाम्बी में चौपाल आयोजित कर बालिकाओं व महिलाओं को असुविधा या अपराध की स्थिति में तुरंत पुलिस की मदद लेने के लिए जागरूक किया।

ग्रामीण जोन

थाना मसूरी की एंटी रोमियो स्क्वाड और मिशन शक्ति केंद्र द्वारा ग्राम मसूरी प्राइमरी स्कूल में छात्राओं को साइबर क्राइम के प्रति जागरूक किया गया। उन्हें गुड टच व बैड टच की जानकारी दी गई और हेल्पलाइन नंबर 112, 1090, 1076 व साइबर हेल्पलाइन 1930 के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया। छात्राओं को पंपलेट वितरित कर महिला संबंधी सरकारी योजनाओं, आत्मरक्षा और महिला सुरक्षा की जानकारी भी उपलब्ध कराई गई।

महिलाओं की सुरक्षा सर्वोपरि

इन सभी चौपालों और जागरूकता कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना, अपराध के प्रति सजग करना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना हैं।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!