||TC24N|| फाईज़ अली सैफी
गाज़ियाबाद। थाना मोदीनगर क्षेत्र के ग्राम बिशोकर में रहने वाली एक महिला लगातार दो हमलों का शिकार होने के बाद भी अब तक इंसाफ के लिए दर-दर की ठोकरें खा रही हैं। महिला द्वारा कंट्रोल रूम 112 पर सूचना देने और थाने में तहरीर देने के बावजूद 10 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की हैं।
मामला क्या हैं?
ग्राम बिशोकर निवासी शाहीन पत्नी आबिद ने बताया कि उसकी बहन समरीन (24 वर्ष) का मामला परिवाद संख्या 1863/23, समरीन बनाम शोएब धारा 125(3) न्यायालय में विचाराधीन हैं। इसी रंजिश में विपक्षी शोएब, उसके भाई सुहैल और अर्श अक्सर महिला को रास्ते में देखकर अभद्र टिप्पणियां करते और विरोध करने पर गाली-गलौज करने लगते हैं।
पहला हमला – 20 सितंबर 2025
सुबह लगभग 9:30 बजे विपक्षीगण शोएब, सोहेल, अर्श और उनकी माँ सलमा महिला के घर में घुस आए। उन्होंने गाली-गलौज की, चाकू दिखाकर डराया और परिवारजनों के साथ मारपीट आदि की। शोरगुल होने पर मोहल्ले के लोगों ने बीच-बचाव कराया। इस घटना की सूचना तुरंत कंट्रोल रूम 112 और थाना मोदीनगर को दी गई।
दूसरा हमला – 21 सितंबर 2025
अगले ही दिन शाम लगभग 4 बजे विपक्षियों ने मोहल्ले के ही कुछ लोगों—राकीब, आकिब (पुत्र इरफान) और जावेद (पुत्र गुल्लू)—को भेजा। इन लोगों ने शाहीन के भतीजे रिहान के साथ गाली-गलौज कर लाठी-डंडों से हमला किया। बचाने पहुँचे महिला के पति आबिद, भतीजा जेद और जेठ जावेद पर भी जमकर मारपीट की गई। सभी को जान से मारने की धमकी देकर आरोपी फरार हो गए। इस दौरान कई परिजनों को चोटें आईं और घटना की सूचना एक बार फिर 112 नंबर पर दी गई।
पुलिस पर गंभीर आरोप
महिला का कहना हैं कि दोनों घटनाओं की शिकायत करने के बावजूद थाना मोदीनगर पुलिस मुकदमा दर्ज करने को तैयार नहीं हैं। जांच अधिकारी ने घटनास्थल पर जाकर पूछताछ की और घटनाओं की पुष्टि भी की, लेकिन फिर भी मामला दर्ज नहीं किया गया। पीड़िता ने डीसीपी ग्रामीण से भी शिकायत कर मदद की गुहार लगाई हैं, लेकिन इसके बाद भी महिला को इंसाफ नहीं मिला हैं।
बड़ा सवाल – पुलिस क्यों चुप?
महिला ने आरोप लगाया हैं कि थाना मोदीनगर प्रभारी निरीक्षक बार-बार उसे घुमा रहे हैं और उच्च अधिकारियों को गुमराह कर रहे हैं। सवाल यह हैं कि जब पुलिस कंट्रोल रूम को जानकारी दी गई, मौके पर पुलिस पहुंची और घटनाओं की पुष्टि भी हुई, तो फिर कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही?
महिला अब जाएगी उच्च अधिकारियों के पास
न्याय न मिलने से पीड़िता ने पुलिस कमिश्नरेट के और भी वरिष्ठ अधिकारियों से मिलने का मन बनाया हैं। महिला का कहना हैं कि महिलाओं की सुरक्षा और उनके अधिकारों को लेकर कानून तो बनाए जाते हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर पुलिस ही उनके साथ शोषण कर रही हैं।
अब सवाल ये उठता हैं कि आखिर पुलिस क्यों इस महिला को इंसाफ नहीं दें रही हैं?
गंभीर घटनाओं के बाद भी कार्रवाई न होना, पुलिस की कार्यप्रणाली पर बड़ा सवाल खड़ा करता हैं।
Author: The Crime 24 News
Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India









