Search
Close this search box.

जेएमएस कॉलेज मसूरी में सम्भ्रान्त व्यक्तियों संग पुलिस संवाद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट गाज़ियाबाद के आदेशानुसार सहायक पुलिस आयुक्त मसूरी सुश्री लिपि नगायच, थाना प्रभारी मसूरी अजय चौधरी व थाना मसूरी पुलिस द्वारा जेएमएस कॉलेज मसूरी में एक संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर 100 से अधिक सम्भ्रान्त व्यक्ति, पार्षद, डॉक्टर, व्यापारी, उद्योगपति, मीडियाकर्मी, मीडिया इन्फ्लुएंसर, सामाजिक कार्यकर्ता व अन्य लोग उपस्थित रहे। वहीं, कार्यक्रम में सहायक पुलिस आयुक्त मसूरी ने बीट प्रणाली की विस्तृत जानकारी दी और सभी बीट एसआई/बीपीओ के नम्बर साझा किए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि पासपोर्ट सत्यापन, शिकायत, चरित्र सत्यापन या किरायेदार सत्यापन आदि के नाम पर किसी भी प्रकार का लाभ मांगे जाने पर तत्काल उच्चाधिकारियों को सूचना दें। सम्भ्रान्त व्यक्तियों ने पुलिस की कार्यप्रणाली की प्रशंसा करते हुए भरोसा जताया कि इस व्यवस्था का प्रचार-प्रसार आम जनमानस तक किया जाएगा।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!