
||TC24N|| फाईज़ अली सैफी
गाज़ियाबाद। पुलिस उपायुक्त ग्रामीण सुरेन्द्र नाथ तिवारी ने सहायक पुलिस आयुक्त मोदीनगर अमित सक्सेना, प्रभारी निरीक्षक मोदीनगर नरेश शर्मा एवं अन्य पुलिस बल के साथ थाना क्षेत्र मोदीनगर में पैदल गश्त की। इस दौरान अधिकारियों ने रामलीला पंडाल, भीड़-भाड़ वाले बाजार, देवी मंदिर, मोदी मंदिर एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों का निरीक्षण किया। सुरक्षा व्यवस्था की स्थिति का बारीकी से जायजा लेते हुए उन्होंने मौके पर मौजूद लोगों से संवाद किया और उनकी समस्याएं भी सुनीं। पुलिस उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को मिशन शक्ति अभियान के तहत आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि त्योहारों एवं धार्मिक आयोजनों के दौरान शांति और सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहे।
Author: The Crime 24 News
Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India









