Search
Close this search box.

गाज़ियाबाद यातायात पुलिस का विशेष अभियान: 152 BNSS के अंतर्गत कार्यवाही, 2,455 अतिक्रमणकारियों को नोटिस

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। पुलिस आयुक्त गाज़ियाबाद के निर्देशन में गाज़ियाबाद यातायात पुलिस द्वारा शहर की यातायात व्यवस्था को अतिक्रमणमुक्त, सुगम एवं सुरक्षित बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा हैं। इस अभियान के तहत 152 BNSS की धाराओं में प्रभावी कार्रवाई करते हुए सड़क किनारे ठेली, खोखा, खोमचा व दुकानदारों पर शिकंजा कसा गया हैं।

3 सितंबर 2025 तक की कार्यवाही: • कुल 2,455 दुकानदारों/ठेली/खोखा/खोमचा लगाने वालों को नोटिस जारी। • नोटिसों को संबंधित थानों के माध्यम से कार्यपालक मजिस्ट्रेट को भेजा गया। • नियमानुसार मजिस्ट्रेट द्वारा जवाब मांगने की कार्यवाही प्रचलित।

कानूनी प्रावधान (BNS की धारा 223): • उपधारा (क): बाधा, क्षति या जोखिम की दशा में ₹2,500 जुर्माना या 6 माह की सजा या दोनों। • उपधारा (ख): मानव जीवन/सुरक्षा संकट की दशा में ₹5,000 जुर्माना या 1 वर्ष की सजा या दोनों।

अभियान के परिणाम: • कुल 205 अतिक्रमणकारियों ने स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाया। • विजयनगर कट / विजयनगर बाईपास (NH-09) को पूर्णतः अतिक्रमणमुक्त कराया गया। • नियमित कार्यवाही से सड़कों पर अस्थायी अतिक्रमण में उल्लेखनीय कमी आई हैं।

• यातायात पुलिस के निर्देश: • सभी यातायात निरीक्षकों को अपने-अपने सब-जोन में अतिक्रमण वाले मार्गों की पहचान कर थाना प्रभारी व नगर निगम/नगर पालिका के साथ समन्वय करने के निर्देश। • सहायक पुलिस आयुक्त यातायात द्वारा प्रभावी पर्यवेक्षण जारी।

आमजन से अपील: • सड़क किनारे अवैध ठेला/खोखा/दुकान न लगाएं। • सड़क पर अतिक्रमण कर दुर्घटनाओं की संभावना न बढ़ाएं। • अभियान में सहयोग कर गाज़ियाबाद को सुरक्षित व सुव्यवस्थित यातायात वाला शहर बनाने में योगदान दें।

👮 अपर पुलिस उपायुक्त, यातायात कमिश्नरेट-गाज़ियाबाद, 📞 यातायात पुलिस कंट्रोल रूम: 9643322904, X हैंडल: @Gzbtrafficpol

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!