
||TC24N|| फाईज़ अली सैफी
गाज़ियाबाद। एसीपी मसूरी (IPS) लिपि नगायच के नेतृत्व में शनिवार को बीएनएस 152 के अंतर्गत अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क पर आवागमन करने वाले राहगीरों को अवैध अतिक्रमण और अव्यवस्थित पार्किंग से होने वाली परेशानियों से निजात दिलाना हैं। इस दौरान रावली रोड कट से लेकर चुंगी नंबर-3 तक कार्यवाही की गई। कई वाहनों के चालान किए गए, अवैध रूप से खड़े वाहनों को हटवाया गया और अतिक्रमणकारियों को कड़ी हिदायत दी गई कि दोबारा ऐसी गतिविधियों पर कड़ी कानूनी कार्यवाही और जुर्माना निश्चित किया जाएगा।
एसीपी लिपि नगायच ने मीडिया बाइट में बताया कि आगे रेलवे रोड, कस्बा रोड, थाना व चौकी क्षेत्र की गलियों में भी इसी तरह का अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि बड़े वाहन स्वामी अक्सर मुख्य सड़कों से लेकर संकरी गलियों तक अपने वाहन अवैध रूप से खड़े कर देते हैं, जिससे न केवल आम जनता को परेशानी होती हैं, बल्कि” आपातकालीन स्थिति में एंबुलेंस या पुलिस वाहनों का निकलना भी मुश्किल हो जाता हैं।
पुलिस प्रशासन की इस पहल से गरीब व आमजन को दबंग वाहन स्वामियों की दबंगई से राहत मिलने की उम्मीद हैं। एसीपी ने साफ कहा कि यदि किसी ने बार-बार अतिक्रमण किया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही पुलिस नियमित गश्त और निगरानी रखेगी ताकि भविष्य में ऐसी समस्या दोबारा उत्पन्न न हो।
Author: The Crime 24 News
Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India









