Search
Close this search box.

मुठभेड़ में ₹25,000 का इनामी लुटेरा गिरफ्तार, तमंचा-कारतूस व लूट के पैसे बरामद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। पुलिस कमिश्नरेट गाज़ियाबाद के थाना भोजपुर पुलिस व स्वाट टीम (ग्रामीण जोन) ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए लूट की घटनाओं में वांछित ₹25,000 का इनामी बदमाश मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया अभियुक्त गोली लगने से घायल हुआ हैं, जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

घटना का विवरण

आपको बता दें कि एसीपी मोदीनगर अमित सक्सेना ने जानकारी देते हुए बताया कि 03/04 सितंबर 2025 की रात भोजपुर पुलिस व स्वाट टीम पलौता-फजलगढ़ चौराहे पर चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक संदिग्ध बाइक सवार पुलिस को देखकर तेजी से भागने लगा। पीछा करने पर वह बारिश व फिसलन के कारण गिर पड़ा और पुलिस पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षार्थ पुलिस की जवाबी कार्यवाही में बदमाश के पैर में गोली लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस को पकड़े गए आरोपी की पहचान देवेंद्र पुत्र रामबीर निवासी ग्राम शाहपुर कोटरा, थाना पाली मुकिमपुर, जनपद अलीगढ़ के रूप में हुई हैं। जिसके पास अवैध असलाह, तमंचा, कारतूस-खोखा और लूट से संबंधित 6,500 रूपए और एक बिना नंबर प्लेट लगी पल्सर मोटर साइकिल बरामद हुई हैं। दरअसल, अभियुक्त पर थाना भोजपुर में लूट का अभियोग दर्ज हैं तथा सीसीटीएनएस रिकॉर्ड में करीब दो दर्जन आपराधिक मुकदमे दर्ज पाए गए हैं। पूछताछ में उसने 13 मई 2025 को भोजपुर क्षेत्र में लूट की घटना सहित कई अन्य जिलों में चोरी व लूट की वारदातों को अंजाम देने की बात कबूल की।

पुलिस टीम

इस सफलता को स्वाट टीम ग्रामीण जोन व थाना भोजपुर पुलिस ने संयुक्त रूप से अंजाम दिया। अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही प्रचलित हैं।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!