Search
Close this search box.

गाज़ियाबाद पुलिस की नई पहल: प्रत्येक बुधवार को मनाया जाएगा “वादी संवाद दिवस”

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। जनता को त्वरित, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण न्याय दिलाने के उद्देश्य से कमिश्नरेट गाज़ियाबाद पुलिस ने एक नई पहल की हैं। पुलिस आयुक्त गाज़ियाबाद के निर्देशन में प्रत्येक बुधवार को सभी थानों पर वादी संवाद दिवस आयोजित किया जाएगा। इसी क्रम में आज (बुधवार) को गाज़ियाबाद के सभी थानों पर प्रथम वादी संवाद दिवस सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।

उद्देश्य

इस पहल का मकसद वादियों और पुलिस के बीच सार्थक संवाद स्थापित कर पारदर्शिता, विश्वास एवं शीघ्र न्याय की प्रक्रिया को और मजबूत करना हैं। इस दिन थानों पर विवेचनाधीन अभियोग (एफआईआर/एनसीआर) तथा गुमशुदगी से जुड़े वादियों को बुलाकर उनकी शिकायत/मामले की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया गया और उनके सभी प्रश्नों का संतोषजनक उत्तर दिया गया।

जोनवार उपस्थिति

दरअसल, आज आयोजित वादी संवाद दिवस में बड़ी संख्या में वादी शामिल हुए। क्र.सं.जोनवादियों की संख्या-1 नगर 119, 2- ट्रांस हिण्डन 114, 3- ग्रामीण 329 कुलकमिश्नरेट गाज़ियाबाद 562 हैं।

पहल के प्रमुख लाभ

• विवेचना में पारदर्शिता : हर सप्ताह केस की स्थिति जानने का अवसर मिलेगा, जिससे भ्रम की स्थिति समाप्त होगी।
• प्रशासनिक जवाबदेही : थाना प्रभारियों और विवेचकों की जवाबदेही बढ़ेगी और निष्पक्ष, समयबद्ध जांच सुनिश्चित होगी।
• वादियों की संतुष्टि : समय पर केस की जानकारी मिलने से वादी मानसिक रूप से संतुष्ट होगा और न्याय प्रक्रिया पर विश्वास बढ़ेगा।
• जनता-पुलिस संवाद : यह मंच जनता और पुलिस के बीच सहयोग एवं विश्वास को प्रबल करेगा।
• गुणवत्तापूर्ण पुलिसिंग : नियमित फीडबैक से पुलिस अपनी कार्यप्रणाली में सुधार कर सकेगी।

पुलिस आयुक्त का संदेश

पुलिस आयुक्त गाज़ियाबाद जे. रविंद्र गोड़ ने वादी संवाद दिवस को दूरदर्शी और जनहितकारी पहल बताया। उन्होंने कहा कि इस नवाचार का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना हैं कि प्रत्येक वादी को अपने प्रकरण की सही जानकारी समय पर मिले और न्याय प्रक्रिया पर उनका विश्वास सुदृढ़ हो। यह पहल गाज़ियाबाद पुलिस की जन सरोकार आधारित पुलिसिंग की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं और भविष्य में भी इसी तरह के नवाचार जारी रहेंगे।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!