Search
Close this search box.

आगामी त्योहारों में सुगम यातायात व्यवस्था हेतु पुलिस आयुक्त की समीक्षा गोष्ठी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। पुलिस आयुक्त गाज़ियाबाद द्वारा आज पुलिस कमिश्नरेट मुख्यालय स्थित सभागार में एक विशेष गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस गोष्ठी का उद्देश्य आगामी त्योहारों, परीक्षाओं एवं भीड़-भाड़ वाले आयोजनों के दौरान यातायात व्यवस्था को और अधिक सुरक्षित, सुचारू एवं प्रभावी बनाना रहा। वहीं, बैठक में यातायात पुलिस अधिकारियों को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए। जिसमें, मुख्य बिंदु इस प्रकार रहेः • गणेश चतुर्थी (06-09-2025) पर मूर्ति विसर्जन के दौरान प्रमुख मार्गों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती, डायवर्जन प्लान का प्रचार-प्रसार एवं श्रद्धालुओं के वाहनों हेतु अस्थायी पार्किंग स्थलों का चिन्हीकरण। • PET परीक्षा (06-07 सितंबर 2025) के दौरान समुचित यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करना। • नो हेलमेट-नो फ्यूल अभियान को कड़ाई से लागू करना। उल्लंघन पाए जाने पर पेट्रोल पम्प स्वामियों के विरुद्ध कार्यवाही हेतु जिलाधिकारी व जिला पूर्ति अधिकारी को पत्राचार। • राजनगर एक्सटेंशन, साहिबाबाद व अन्य जाम-प्रवण क्षेत्रों में यू-टर्न व कट्स की समस्या का समाधान GDA/विभागीय समन्वय से शीघ्र कराना। • खराब/क्षतिग्रस्त सड़कों का चिन्हीकरण कर मरम्मत हेतु संबंधित विभागों से पत्राचार। • 152 BNSS के अंतर्गत अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को और अधिक प्रभावी बनाना। • गाज़ियाबाद को 03 जोन एवं 09 सब-जोन में विभाजित कर यातायात अधिकारियों के कार्यालयों की स्थापना हेतु शीघ्र कार्यवाही। • सोशल मीडिया, पंपलेट व जागरूकता अभियानों के माध्यम से यातायात नियमों के पालन हेतु आमजन को प्रेरित करना। • ऑटो एवं ई-रिक्शा प्रबंधन हेतु अलग-अलग रूट, कलर-कोडेड स्टीकर्स व यूनिक QR कोड की व्यवस्था तथा सॉफ्टवेयर आधारित मालिकाना विवरण दर्ज करना। • त्योहार, परीक्षा व VIP ड्यूटी में यातायात प्रबंधन के अनुभवों का विधिवत दस्तावेजीकरण। इस गोष्ठी में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध एवं कानून व्यवस्था), अपर पुलिस आयुक्त यातायात, सभी सहायक पुलिस आयुक्त (यातायात) व यातायात निरीक्षक उपस्थित रहे।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!