


||TC24N|| फाईज़ अली सैफी
गाज़ियाबाद। पुलिस कमिश्नरेट गाज़ियाबाद के थाना टीलामोड़ क्षेत्र में शनिवार रात एक मुठभेड़ के दौरान दो शातिर लुटेरों को पुलिस ने घायल अवस्था में गिरफ्तार किया। पुलिस ने इनके कब्जे से ₹7,50,000 की नकदी, अवैध हथियार और एक स्कार्पियो कार बरामद की हैं, जो हाल ही में थाना टीलामोड़ क्षेत्र में हुई लूट की वारदात में प्रयुक्त हुई थी।
मुठभेड़ की पूरी घटना:
एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह के अनुसार, रविवार की रात को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि फर्रूखनगर रोड पर पीपल तिराहे के पास लूट की वारदात को अंजाम देने वाले बदमाश स्कार्पियो गाड़ी से मेरठ की ओर जाने वाले हैं। सूचना पर सक्रिय हुई टीलामोड़ पुलिस ने संदिग्ध वाहनों की चेकिंग शुरू की। इस दौरान एक काली स्कार्पियो को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक तेजी से वाहन मोड़कर जंगल की ओर भाग गया। पुलिस द्वारा पीछा किए जाने पर बदमाशों ने वाहन रोककर पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में दोनों बदमाश घायल हो गए और मौके पर ही गिरफ्तार कर लिए गए।
गिरफ्तार बदमाशों की पहचान: अंकित पुत्र राजू उम्र 23 वर्ष और दूसरे की कार्तिक पुत्र संजय निवासी घिटौरा, थाना खेकड़ा, जिला बागपत, उम्र 23 वर्ष के रूप में हुई हैं। वहीं, दोनों को घायल अवस्था में इलाज हेतु अस्पताल भेजा गया हैं। हालांकि, पुलिस को पकड़े गए आरोपियों के पास से 1 पिस्टल- कारतूस, 1 तंमचा- खोखा कारतूस व घटना में प्रयुक्त स्कार्पियो कार सहित ₹7,50,000 नकद (लूट की रकम) भी बरामद हुई हैं।
लूट की वारदात में शामिल:
पूछताछ में पता चला कि दोनों बदमाशों ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर 10 जून 2025 को ओक्सी होम सोसाइटी के सामने एक स्टांप विक्रेता से लूटपाट की थी। उसी मामले में दोनों वांछित चल रहे थे। वहीं, आरोपियों के आपराधिक इतिहास की बात करें तो अंकित के खिलाफ जनपद बागपत में हत्या के प्रयास के दो मामले दर्ज हैं, तो वहीं, कार्तिक के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही हैं। इस मुठभेड़ और गिरफ्तारी को अंजाम देने वाली टीम थाना टीलामोड़ की सक्रिय व सतर्क पुलिस टीम थी।
Author: The Crime 24 News
Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India









