||TC24N|| फाईज़ अली सैफी
गाज़ियाबाद। थाना मसूरी पुलिस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में वांछित चल रहे एक शातिर हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया हैं। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान वाशिद प्रधान पुत्र शुक्कन, निवासी ग्राम मौहद्दीनपुर ढबारसी, थाना मसूरी, गाज़ियाबाद, उम्र 47 वर्ष के रूप में हुई हैं।
मामला क्या हैं?
एसीपी मसूरी लिपि नगायच के अनुसार, शुक्रवार को ग्राम पंचायत मौहद्दीनपुर ढबारसी के सचिव द्वारा थाना मसूरी में तहरीर दी गई थी कि ग्राम में स्थित सार्वजनिक सरकारी कच्चे रास्ते और उसमें बनी नाली को जेसीबी द्वारा अवैध रूप से तोड़कर नाला खोद दिया गया हैं। इस आधार पर थाना मसूरी में मुकदमा अपराध संख्या 173/25 अंतर्गत धारा 326 (B) बीएनएस एवं 2/3 सार्वजनिक संपत्ति निवारण अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था।
एसीपी के मुताबिक, इस मामले में वाशिद प्रधान समेत कुल 6 अभियुक्त नामजद किए गए थे। फरार वांछित अभियुक्त वाशिद प्रधान की गिरफ्तारी हेतु विशेष पुलिस टीम गठित की गई, जिसके प्रयासों से उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
पूछताछ में खुलासा
पुलिस पूछताछ में अभियुक्त ने स्वीकार किया कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर ग्राम मौहद्दीनपुर ढबारसी में स्थित कच्चे रास्ते को बिना अनुमति जेसीबी से अवैध रूप से खुर्द-बुर्द किया था।
लंबा आपराधिक इतिहास
एसीपी के तहत, गिरफ्तार वाशिद प्रधान थाना मसूरी का हिस्ट्रीशीटर अपराधी हैं। उसके खिलाफ थाना मसूरी में 15, कविनगर में 1, तथा गढ़मुक्तेश्वर व पिलखुआ (जनपद हापुड़) में 1-1 मुकदमे हत्या, हत्या का प्रयास, बलवा, धोखाधड़ी और 7 सीएलए एक्ट जैसी गंभीर धाराओं में दर्ज हैं। अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी भी जुटाई जा रही हैं।
Author: The Crime 24 News
Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India









