

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी
गाज़ियाबाद। सोमवार को पुलिस आयुक्त द्वारा ट्रांस हिंडन जोन स्थित थाना शालीमार गार्डन का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर, कार्यालय, सीसीटीएनएस कक्ष, महिला हेल्प डेस्क तथा अभिलेखों का गहन अवलोकन किया। इस मौके पर पुलिस आयुक्त ने थाना प्रभारी को जनता केंद्रित पुलिसिंग को प्राथमिकता देने के निर्देश देते हुए कहा कि थाने पर आने वाले आगंतुकों व शिकायतकर्ताओं के साथ मृदु व्यवहार अपनाया जाए तथा उनकी शिकायतों पर शीघ्र एवं तत्परता से कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
वहीं, निरीक्षण के दौरान पुलिस आयुक्त द्वारा दिए गए प्रमुख दिशा-निर्देश: • थाना परिसर, कार्यालय व बैरिक में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। • थाने में एक उपयुक्त वेटिंग एरिया होना अनिवार्य हैं। • सभी CCTV कैमरे चालू स्थिति में रहें तथा रिकॉर्डिंग सुरक्षित रखी जाए। • पानी एवं लाइट की समुचित व्यवस्था होनी चाहिए। • डाक ऑफिस, मालखाना व सीसीटीएनएस कार्यालय में केसों से संबंधित दस्तावेज, माल व उपकरणों का उचित रख-रखाव सुनिश्चित किया जाए। • सभी अभियोगों से संबंधित रिकॉर्ड समय पर अपडेट किए जाएं। इसके अलावा निरीक्षण के अंत में पुलिस आयुक्त ने अन्य आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए और बेहतर पुलिसिंग के लिए अधिकारियों को प्रेरित किया।
Author: The Crime 24 News
Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India









