अतिरिक्त पुलिस आयुक्त केशव कुमार चौधरी समेत डीसीपी नगर, ग्रामीण और ट्रांस हिंडन अपने-अपने कार्यालयों में प्रतिदिन सुन रहे फरियादियों की शिकायतें, संबंधित अधिकारियों को पारदर्शिता के साथ गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश
||TC24N|| फाईज़ अली सैफी
गाज़ियाबाद। आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने और पुलिस प्रशासन को जनता के प्रति अधिक जवाबदेह बनाने के उद्देश्य से पुलिस कमिश्नरेट गाज़ियाबाद में प्रतिदिन जनसुनवाई की जा रही हैं। इस व्यवस्था के तहत पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी अपने-अपने कार्यालयों में पहुंचने वाले फरियादियों की शिकायतों एवं समस्याओं को गंभीरता से सुनते हैं और उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हैं। इसी क्रम में केशव कुमार चौधरी, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (मुख्यालय/अपराध), धवल जायसवाल, पुलिस उपायुक्त नगर, सुरेन्द्र नाथ तिवारी, पुलिस उपायुक्त ग्रामीण तथा ऋजुल, पुलिस उपायुक्त ट्रांस हिंडन द्वारा अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई की गई। इस दौरान अधिकारियों ने नागरिकों की समस्याओं को सुना और संबंधित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
प्रतिदिन जनसुनवाई के माध्यम से जनता से सीधा संवाद
पुलिस कमिश्नरेट गाज़ियाबाद में जनसुनवाई को पुलिस की नियमित कार्यप्रणाली का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाया गया हैं। इसके अंतर्गत नागरिक अपनी समस्याओं और शिकायतों को लेकर संबंधित वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के कार्यालय पहुंचते हैं, जहां उनकी बात सुनी जाती हैं। जनसुनवाई का उद्देश्य केवल शिकायतें प्राप्त करना नहीं, बल्कि शिकायतकर्ता की वास्तविक समस्या को समझकर उसका उचित समाधान कराना हैं। इसके लिए वरिष्ठ अधिकारी स्वयं फरियादियों की बात सुनते हैं और आवश्यकता के अनुसार संबंधित थाना प्रभारी, सहायक पुलिस आयुक्त तथा अन्य जिम्मेदार अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश देते हैं। इस व्यवस्था से नागरिकों को अपनी समस्याएं सीधे वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचाने का अवसर मिलता हैं। साथ ही संबंधित पुलिस अधिकारियों की जिम्मेदारी भी तय होती हैं कि शिकायतों पर समय रहते उचित कार्रवाई की जाए।
अतिरिक्त पुलिस आयुक्त ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं
अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (मुख्यालय/अपराध) केशव कुमार चौधरी ने अपने कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान नागरिकों की शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाए और शिकायतकर्ता को अनावश्यक रूप से परेशान न होना पड़े। उन्होंने शिकायतों की प्रकृति के अनुसार निष्पक्ष जांच एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया, जिससे नागरिकों को उनकी समस्याओं का उचित समाधान मिल सके।
नगर, ग्रामीण और ट्रांस हिंडन जोन में भी जनसुनवाई
पुलिस उपायुक्त नगर धवल जायसवाल, पुलिस उपायुक्त ग्रामीण सुरेन्द्र नाथ तिवारी तथा पुलिस उपायुक्त ट्रांस हिंडन ऋजुल द्वारा भी अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई की गई। तीनों अधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों की समस्याओं एवं शिकायतों को सुना। संबंधित पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि शिकायतों की गंभीरता के अनुसार आवश्यक जांच और कार्रवाई करते हुए उनका निर्धारित समयसीमा में निस्तारण कराया जाए। अधिकारियों ने इस बात पर विशेष जोर दिया कि किसी भी शिकायत को हल्के में न लिया जाए। प्रत्येक मामले में तथ्यों के आधार पर निष्पक्ष कार्रवाई होनी चाहिए और शिकायतकर्ता को की गई कार्रवाई के संबंध में उचित जानकारी भी दी जानी चाहिए।
शिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता और जवाबदेही पर जोर
जनसुनवाई के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि शिकायतों का निस्तारण केवल कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि शिकायतकर्ता की वास्तविक समस्या का समाधान होना चाहिए। इसके लिए निम्न बिंदुओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए— • प्रत्येक शिकायत पर तत्काल संज्ञान लिया जाए, • शिकायत की निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक जांच सुनिश्चित की जाए, • शिकायतकर्ता से आवश्यकतानुसार संवाद स्थापित किया जाए, • निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए, • शिकायतों को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए, • की गई कार्रवाई से शिकायतकर्ता को अवगत कराया जाए, • जनशिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
आम नागरिकों की समस्याओं का समाधान पुलिस की प्राथमिकता
पुलिस कमिश्नरेट गाज़ियाबाद में प्रतिदिन आयोजित होने वाली जनसुनवाई पुलिस और आमजन के बीच संवाद स्थापित करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम हैं। इसके जरिए नागरिक अपनी समस्याएं सीधे वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष रख सकते हैं और संबंधित अधिकारियों के माध्यम से उनके समाधान की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाती हैं। जनसुनवाई की इस नियमित व्यवस्था से पुलिस प्रशासन की जवाबदेही, पारदर्शिता और संवेदनशीलता को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा हैं। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा स्वयं शिकायतें सुनने से अधीनस्थ अधिकारियों को भी मामलों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के प्रति गंभीर रहने का संदेश मिलता हैं। पुलिस कमिश्नरेट गाज़ियाबाद का जोर हैं कि आम नागरिकों को न्यायोचित पुलिस सहायता उपलब्ध हो, उनकी शिकायतों पर समय रहते कार्रवाई की जाए और किसी भी फरियादी को अपनी समस्या के समाधान के लिए अनावश्यक चक्कर न लगाने पड़ें। इस प्रकार प्रतिदिन होने वाली जनसुनवाई के माध्यम से गाजियाबाद पुलिस नागरिकों की समस्याओं के समाधान, जनविश्वास को मजबूत करने और बेहतर पुलिसिंग की दिशा में लगातार प्रयास कर रही हैं।
Author: The Crime 24 News
Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India