एसीपी वेव सिटी प्रिया श्रीपाल ने क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र में की पैदल गश्त, जरूरतमंदों को वितरित किए कंबल

SHARE:

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। सहायक पुलिस आयुक्त वेव सिटी प्रिया श्रीपाल द्वारा थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक पुलिस बल के साथ थाना क्षेत्र में पैदल गश्त की गई। इस दौरान क्षेत्र में कानून-व्यवस्था का जायजा लिया गया और आमजन से संवाद स्थापित किया गया। पैदल गश्त के दौरान एसीपी प्रिया श्रीपाल ने अपने अधीनस्थ पुलिसकर्मियों के साथ जरूरतमंद एवं असहाय व्यक्तियों को कंबल वितरित किए। ठंड के मौसम को देखते हुए की गई इस मानवीय पहल से जरूरतमंदों को राहत मिली। कंबल प्राप्त करने वाले लोगों ने पुलिस प्रशासन का तहे दिल से शुक्रिया अदा किया और इस सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। एसीपी प्रिया श्रीपाल ने कहा कि पुलिस न केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं, बल्कि समाज के जरूरतमंद वर्ग की सहायता करना भी पुलिस का दायित्व हैं। पुलिस प्रशासन की इस पहल से क्षेत्र में सकारात्मक संदेश गया और आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें