ट्रांस हिंडन जोन पुलिस की बड़ी सफलता: 246 मोबाइल फोन बरामद कर स्वामियों को लौटाए, कीमत लगभग 65 लाख रुपये

SHARE:

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। पुलिस कमिश्नरेट गाज़ियाबाद के ट्रांस हिंडन जोन अंतर्गत सभी थानों एवं सर्विलांस/स्वॉट टीम द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए भिन्न-भिन्न कंपनियों के कुल 246 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 65 लाख रुपये बताई जा रही हैं। बरामद मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों की पहचान कर उन्हें सौंप दिए गए हैं। सीईआईआर (Central Equipment Identity Register) पोर्टल पर प्राप्त मोबाइल चोरी, स्नैचिंग, लूट एवं गुमशुदगी संबंधी शिकायतों के आधार पर ट्रांस हिंडन जोन पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान सर्विलांस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों का गहन विश्लेषण करते हुए मैनुअल इनपुट की सहायता से मोबाइल फोनों की लोकेशन ट्रेस की। पुलिस द्वारा यह मोबाइल फोन हरियाणा, राजस्थान, मध्यप्रदेश, बिहार, दिल्ली-एनसीआर सहित देश के विभिन्न राज्यों से बरामद किए गए हैं।

थानावार मोबाइल फोन बरामदगी का विवरण:

• थाना इंदिरापुरम – 61
• थाना कौशाम्बी – 69
• थाना खोड़ा – 31
• थाना साहिबाबाद – 25
• थाना लिंक रोड – 23
• थाना शालीमार गार्डन – 26
• थाना टीला मोड़ – 11

बरामद मोबाइल फोन का विवरण:

• चोरी किए गए मोबाइल फोन – 03
• गुमशुदा मोबाइल फोन – 243
• कुल बरामद मोबाइल फोन – 246

दरअसल, रिकवरी प्रतिशत के आधार पर थाना शालीमार गार्डन (65%) एवं थाना टीला मोड़ (59%) का प्रदर्शन सर्वश्रेष्ठ रहा। इस सराहनीय कार्य के लिए दशरथ निमेष पाटिल पुलिस उपायुक्त ट्रांस हिंडन जोन, कमिश्नरेट गाज़ियाबाद द्वारा दोनों थानों की सीईआईआर टीम को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। पुलिस कमिश्नरेट गाज़ियाबाद ने नागरिकों से अपील की हैं कि मोबाइल फोन खोने या चोरी होने की स्थिति में तुरंत सीईआईआर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं, जिससे समय पर रिकवरी सुनिश्चित की जा सके।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें