Search
Close this search box.

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा जनसुनवाई, शिकायतों के त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। कमिश्नरेट गाज़ियाबाद में नागरिकों की समस्याओं के प्रभावी समाधान को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विभिन्न जोनों के पुलिस अधिकारियों ने अपने-अपने कार्यालयों में शिकायत लेकर आए लोगों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं गंभीरता से सुनीं और संबंधित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। अपर पुलिस आयुक्त (मुख्यालय एवं अपराध) केशव कुमार चौधरी ने अपने कार्यालय में फरियादियों से वार्ता कर उनकी शिकायतों की समीक्षा की तथा निष्पक्ष व त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वहीं, दशरथ निमिष पाटील, पुलिस उपायुक्त ट्रांस हिंडन द्वारा भी अपने कार्यालय में जनसुनवाई कर फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं और संबंधित विभागों को शीघ्र समाधान के निर्देश दिए गए। इसी क्रम में सुरेन्द्र नाथ तिवारी, पुलिस उपायुक्त ग्रामीण जोन ने कार्यालय पर आए शिकायतकर्ताओं से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं के निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। इसके अतिरिक्त धवल जायसवाल, पुलिस उपायुक्त नगर द्वारा भी जनसुनवाई कर नागरिकों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जनसुनवाई का उद्देश्य जनता को त्वरित न्याय, पारदर्शिता एवं भरोसेमंद पुलिसिंग प्रदान करना हैं, ताकि आम नागरिक बिना किसी संकोच के अपनी समस्या पुलिस के समक्ष रख सके।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!