||TC24N|| फाईज़ अली सैफी
गाज़ियाबाद। जनता को त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण न्याय उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट गाज़ियाबाद के निर्देशन में लागू की गई वादी संवाद नीति के तहत प्रत्येक बुधवार को सभी थानों पर वादी संवाद दिवस आयोजित किया जाता हैं। इसी क्रम में बुधवार को कमिश्नरेट गाज़ियाबाद के समस्त थानों पर वादी संवाद दिवस का आयोजन किया गया। वादी संवाद दिवस का मुख्य उद्देश्य वादियों एवं पुलिस के बीच सार्थक संवाद स्थापित कर पारदर्शिता, विश्वास और शीघ्र न्याय की प्रक्रिया को सुदृढ़ करना हैं। वहीं, कार्यक्रम के अंतर्गत विवेचनाधीन अभियोगों (एफआईआर/एनसीआर) एवं गुमशुदगी से संबंधित मामलों के वादियों को थानों पर आमंत्रित किया गया। इस दौरान संबंधित विवेचकों द्वारा वादियों को उनके प्रकरण की वर्तमान स्थिति एवं प्रगति की विस्तृत जानकारी दी गई तथा उनके सभी प्रश्नों का तथ्यात्मक, संतोषजनक एवं स्पष्ट उत्तर प्रदान किया गया, जिससे वादी संतुष्ट नजर आए।
जोनवार वादी संवाद दिवस का विवरण
• नगर जोन – 101 वादी
• ट्रांस हिंडन जोन – 62 वादी
• ग्रामीण जोन – 85 वादी
कुल वादी (कमिश्नरेट गाजियाबाद) – 248
पुलिस आयुक्त के निर्देशन में संचालित वादी संवाद दिवस गाजियाबाद पुलिस की एक जन-सरोकार आधारित और जनकेन्द्रित पहल हैं, जिसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना हैं कि प्रत्येक वादी को समय पर अपने प्रकरण की सही जानकारी मिले तथा न्यायिक प्रक्रिया पर उनका विश्वास और संतोष बना रहे। कमिश्नरेट गाज़ियाबाद पुलिस ने स्पष्ट किया कि जनता और पुलिस के बीच विश्वास एवं सहयोग को मजबूत करने के लिए भविष्य में भी इस प्रकार के नवाचार लगातार जारी रहेंगे।
Author: The Crime 24 News
Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India









