Search
Close this search box.

थाना लिंकरोड व थाना साहिबाबाद पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में वाहन चोरी करने वाला अंतरराज्यीय गैंग बेनकाब, 3 शातिर गिरफ्तार- 3 कारें, अवैध असलाह व फर्जी नंबर प्लेट बरामद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

||TC24N|| फाईज़ अली सैफ़ी

गाज़ियाबाद। पुलिस कमिश्नरेट गाज़ियाबाद के थाना लिंकरोड व थाना साहिबाबाद पुलिस टीम को बड़ी सफलता मिली हैं। संयुक्त टीम ने वाहन चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से तीन चोरी की कारें, एक अवैध तमंचा, कारतूस-खोखा, कार चोरी करने के उपकरण, चार गाड़ियों की चाबियां, ALTO 800 कार से संबंधित कागजात, 12 नंबर प्लेटें व फर्जी नंबर प्लेटें भी बरामद की हैं।

मुठभेड़ के बाद दो बदमाश दबोचे गए

दरअसल, 05/06 अक्टूबर की रात्रि को थाना लिंकरोड व थाना साहिबाबाद पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान वाहन चोरी करने वाले बदमाशों से मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने अनिल कुमार पुत्र चन्द्रपाल सिंह निवासी अलीगढ़ (घायल अवस्था में) एवं अनिल उर्फ महाराज पुत्र रामपाल निवासी सुल्तानपुरी, नॉर्थ वेस्ट दिल्ली को गिरफ्तार किया। वहीं, दोनों के पास से अवैध तमंचा, खोखा कारतूस, चोरी की दो कारें, कार चोरी के उपकरण, चार चाबियां, फर्जी नंबर प्लेटेंथाना लिंकरोड से चोरी गई ALTO 800 कार से संबंधित कागजात बरामद किए गए। घायल अभियुक्त को इलाज हेतु जिला अस्पताल भेजा गया।

तीसरा अभियुक्त फरीदाबाद से पकड़ा गया

गिरफ्तार अभियुक्त अनिल उर्फ महाराज की निशानदेही पर पुलिस ने उसके साथी अनिल भूषण पुत्र मेहरचंद निवासी फरीदाबाद, हरियाणा को कौशांबी बस अड्डे के पीछे खाली पड़े मैदान से चोरी की I-10 कार (फर्जी नंबर प्लेट सहित) बरामद कर गिरफ्तार किया।

एसीपी साहिबाबाद का खुलासा
एसीपी साहिबाबाद श्वेता कुमारी यादव ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में खुलासा किया कि वे अपने साथी बलजीत सिंह उर्फ बोबी (विकासपुरी, दिल्ली) के साथ मिलकर दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में चार पहिया वाहन चोरी करते हैं। चोरी के बाद वे गाड़ियों पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर, इंजन व चैसिस नंबर टेंपर करते हैं और फिर उन्हें या तो बेच देते हैं या कटवा देते हैं।

पूछताछ में अभियुक्तों के खुलासे

अभियुक्तों ने बताया कि — स्विफ्ट कार उन्होंने दिल्ली से करीब 12 दिन पहले चोरी की थी। वहीं, लाल रंग की ब्रेज़ा कार उन्होंने फरीदाबाद से 8 दिन पहले चोरी की थी। इसके अलावा, सफेद रंग की अल्टो 800 कार उन्होंने रामपुरी सूर्यनगर क्षेत्र से चोरी कर कटवा दी थी। वहीं, I-10 कार को तीनों ने मिलकर वसंत कुंज, दिल्ली से चोरी किया था। साथ ही, स्विफ्ट कार को तीनों ने मिलकर फिरोजाबाद से चोरी कर अलीगढ़ में कबाड़ी को 45 हज़ार रुपये में बेचा, और रकम आपस में बांट ली।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण

आपराधिक इतिहास: दरअसल, अभियुक्त अनिल कुमार (अलीगढ़) पर 73 मुकदमे दर्ज (वाहन चोरी, आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर एक्ट, एनडीपीएस एक्ट आदि), अभियुक्त अनिल उर्फ महाराज (दिल्ली) पर 13 मुकदमे दर्ज (वाहन चोरी व आर्म्स एक्ट) और अभियुक्त अनिल भूषण (फरीदाबाद) पर 6 मुकदमे दर्ज (वाहन चोरी के मामले) दर्ज हैं। लिहाजा, पुलिस का कहना हैं कि गिरफ्तार अभियुक्त अंतरराज्यीय वाहन चोरी गिरोह से जुड़े हैं। गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही हैं।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!