Search
Close this search box.

गाज़ियाबाद: पुलिस मुठभेड़ में ATM फ्रॉड गैंग का खुलासा, 2 अपराधी गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। पुलिस कमिश्नरेट गाज़ियाबाद के थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक महिला पुलिस टीम ने मिशन शक्ति अभियान 5.0 के अन्तर्गत ATM फ्रॉड गैंग का पर्दाफाश किया है। सोमवार सुबह हुई पुलिस मुठभेड़ के दौरान कुख्यात अपराधी मोह जाहिद के पैर में गोली लगी, जबकि उसका साथी मोह इरशाद पुलिस टीम के हत्थे चढ़ गया।

मुठभेड़ का घटनाक्रम

जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम सुबह करीब 6:30 बजे ABES कॉलेज और चिपियाना अंडरपास के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट की KTM बाइक पर सवार 2 संदिग्ध युवक पुलिस टीम को देखकर भागने लगे और रोकने पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने गोली चलाई, जिसमें जाहिद घायल हो गया और इरशाद को घेरकर दबोच लिया।

बरामदगी

पुलिस को पकड़े गए आरोपियों से 1 अवैध तमंचा, कारतूस-खोखा, चोरी की KTM मोटर साइकिल व 25 एटीएम कार्ड सहित ₹5100 नकद बरामद हुए हैं।

पूछताछ में बड़ा खुलासा

एसीपी वेव सिटी प्रिया श्रीपाल ने बताया कि पूछताछ में अभियुक्तों ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए। अभियुक्त जाहिद ने बताया कि वह और उसका साथी इरशाद, मोबीन (निवासी पलवल, हरियाणा) के साथ मिलकर कुछ दिन पहले एक बुजुर्ग का एटीएम कार्ड बदलकर ₹1,50,000 की धोखाधड़ी कर चुके हैं। बरामद बाइक को भी उन्होंने करीब 6-7 महीने पहले दिल्ली से चोरी किया था। जाहिद ने यह भी स्वीकार किया कि वह जाली करंसी की सप्लाई करता हैं और इसी आरोप में उस पर राजद्रोह (धारा 124A IPC) का केस दर्ज हो चुका हैं।

गिरफ्तार अपराधियों की पहचान

दरअसल, पकड़े गए आरोपियों की पहचान मोह जाहिद पुत्र मोहम्मद ताहिर, निवासी सेक्टर 45 सदरपुर, गौतमबुद्धनगर (मूल निवासी—पुरनिया, बिहार) – उम्र 33 वर्ष (पुलिस मुठभेड़ में घायल) हैं, तो वहीं दूसरे की मोह इरशाद पुत्र मोहम्मद ताहिर, निवासी सेक्टर 27 गौतमबुद्धनगर (मूल निवासी—बंदायू, उत्तर प्रदेश) – उम्र 25 वर्ष के रूप में हुई हैं।

आपराधिक इतिहास

अभियुक्त जाहिद के खिलाफ अब तक 8 मुकदमे ATM फ्रॉड, 1 गैंगस्टर एक्ट, 1 जाली करंसी सप्लाई व राजद्रोह के मामले दर्ज हैं, तो वहीं अभियुक्त इरशाद के खिलाफ 2 मुकदमे ATM फ्रॉड व चोरी से जुड़े दर्ज हैं।

पुलिस टीम

इस पूरी कार्रवाई को थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक महिला पुलिस टीम ने अंजाम दिया। पुलिस ने बताया कि घायल आरोपी को उपचार के लिए CHC भेजा गया है और आगे की विधिक कार्रवाई जारी हैं।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!