Search
Close this search box.

वादी संवाद दिवस : गाज़ियाबाद पुलिस की जनसरोकार आधारित पहल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। कमिश्नरेट गाज़ियाबाद पुलिस द्वारा 17 सितम्बर 2025, बुधवार को समस्त थानों पर वादी संवाद दिवस आयोजित किया गया। जिसमें, पुलिस आयुक्त गाज़ियाबाद के निर्देशन में जनता को त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण न्याय दिलाने के उद्देश्य से वादी संवाद नीति लागू की गई हैं। इसी क्रम में हर बुधवार को सभी थानों पर वादी संवाद दिवस मनाया जाता हैं, जिसके तहत आज भी पूर्व की भाँति यह आयोजन किया गया। वादी संवाद दिवस का उद्देश्य वादियों और पुलिस के बीच सार्थक संवाद स्थापित कर पारदर्शिता, विश्वसनीयता एवं शीघ्र न्याय की प्रक्रिया को और अधिक सुदृढ़ करना हैं। इस दौरान विवेचनाधीन अभियोगों एवं गुमशुदगी से सम्बन्धित वादियों को थाने पर आमंत्रित कर विवेचकों द्वारा उनकी शिकायतों व मामलों की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया गया। इसके अलावा वादियों के सभी प्रश्नों के संतोषजनक उत्तर दिए गए। वहीं, सम्बन्धित सहायक पुलिस आयुक्त भी अपने-अपने सर्किल के थानों पर मौजूद रहे।

जोनवार उपस्थिति का विवरण :

1- नगर जोन : 103
2- ट्रांस हिण्डन जोन : 63
3- ग्रामीण जोन : 163
कुल योग : 329 वादी उपस्थित हुए हैं।

पुलिस आयुक्त ने बताया कि वादी संवाद दिवस गाज़ियाबाद पुलिस की एक जनसरोकार आधारित पहल हैं, जिसका मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना हैं कि प्रत्येक वादी को अपने प्रकरण की सही जानकारी समय पर मिले और उन्हें न्याय की प्रक्रिया पर विश्वास एवं संतोष प्राप्त हो। लिहाजा, गाज़ियाबाद पुलिस प्रशासन का मूल उद्देश्य नागरिकों को सुरक्षित, संवेदनशील एवं उत्तरदायी सेवा प्रदान करना हैं।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!