
||TC24N|| फाईज़ अली सैफी
गाज़ियाबाद। कमिश्नरेट गाज़ियाबाद के थाना ट्रोनिका सिटी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हरियाणा से अवैध शराब की तस्करी करने वाले एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 43 पेटी हरियाणा मार्का अवैध देशी शराब बरामद की हैं, जिसकी बाज़ार में कीमत करीब 2 लाख रुपये बताई जा रही हैं।
एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर मण्डोला बैरियर चौकी पर घेराबंदी कर शराब तस्कर गौरव पुत्र सोपाल निवासी सन्तोषपुर थाना बागपत, जिला बागपत, उम्र 30 वर्ष को गिरफ्तार किया। आरोपी अपनी Maruti Ritz कार (DL3CBC8159) में शराब की पेटियां छिपाकर ले जा रहा था। हैरानी की बात यह हैं कि आरोपी ने अपनी कार पर प्रेस का स्टीकर लगाकर पुलिस व जनता को गुमराह करने का तरीका अपनाया हुआ था।
पूछताछ में बड़ा खुलासा
दरअसल, गिरफ्तार आरोपी गौरव ने पूछताछ में बताया कि वह लंबे समय से हरियाणा से अवैध शराब खरीदकर दिल्ली और उत्तर प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में महंगे दामों पर बेचता हैं। खुद को पकड़ से बचाने के लिए वह अपनी कार पर प्रेस का स्टिकर लगाकर आसानी से चेकिंग से निकल जाता था और खुद को मीडिया से जुड़ा हुआ बताकर पुलिस को धोखा देता था। पुलिस को पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम 43 पेटी अवैध देशी शराब (हरियाणा मार्का – सन्तरा) और Maruti Ritz कार (DL3CBC8159) जिस पर प्रेस का स्टीकर लगा हुआ था।
आपराधिक इतिहास
दरअसल, आरोपी गौरव के विरुद्ध थाना कोतवाली बागपत में एक मुकदमा दर्ज हैं। साथ ही थाना ट्रोनिका सिटी पर भी आबकारी अधिनियम की धारा 60/63/72 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया हैं। अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही हैं।
Author: The Crime 24 News
Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India









