
||TC24N|| फाईज़ अली सैफी
गाज़ियाबाद। कमिश्नरेट गाज़ियाबाद के पुलिस आयुक्त एवं पुलिस उपायुक्त ग्रामीण जोन के निर्देशन में सड़क सुरक्षा और सुगम यातायात व्यवस्था को लेकर लगातार विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी क्रम में थाना वेव सिटी पुलिस ने एसीपी वेव सिटी प्रिया श्रीपाल की उपस्थिति में लालकुंआ चौराहा पर बड़े पैमाने पर अभियान चलाया गया। जिसमें, निश्चित तौर पर इन बिंदुओं पर करवाई सुरक्षित की गई।
कार्रवाई की प्रमुख बातें: • जाम की स्थिति खत्म कर लालकुंआ चौराहा पूरी तरह ट्रैफिक जाममुक्त किया गया। • एम.वी. एक्ट के अंतर्गत 50 चालान किए गए। • धारा 152 BNSS के तहत सड़क पर ठेल-ढकेल, बोर्ड-बैनर व अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ 200 चालान। • वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। अभियान का उद्देश्य भविष्य में जाम की स्थिति को रोकना, सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना और यातायात नियमों के प्रति 100% जागरूकता सुनिश्चित करना हैं।
पुलिस का कहना हैं कि यह अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेगा ताकि लालकुंआ चौराहा पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त रहे और क्षेत्र की यातायात व्यवस्था सुगम बनी रहे।
Author: The Crime 24 News
Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India









