

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी
गाज़ियाबाद। थाना इंदिरापुरम पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान में बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक शातिर स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया हैं। आरोपी के पास से 685 ग्राम अवैध स्मैक (अनुमानित कीमत ₹1 करोड़), इलेक्ट्रॉनिक वेट मशीन, ₹10,200 नकद, और तस्करी में प्रयुक्त कार बरामद की गई हैं।
गिरफ्तारी का विवरण
एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव के अनुसार, रविवार को थाना इंदिरापुरम पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान वसुंधरा सेक्टर-1 टी-प्वॉइंट के पास मुखबिर की सूचना पर एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा। जिस गिरफ्तार आरोपी की पहचान सचिन पुत्र राम अवतार, निवासी सुंदर नगरी, नंद नगरी, दिल्ली (उम्र 29 वर्ष) के रूप में हुई। वहीं, पुलिस को पकड़े गए आरोपी के पास से 685 ग्राम स्मैक (अनुमानित बाज़ार मूल्य ₹1 करोड़), इलेक्ट्रॉनिक वेट मशीन, ₹10,200 नकद और तस्करी में प्रयुक्त एक कार भी बरामद हुई हैं।
सख्त कानूनी कार्यवाही
गिरफ्तार आरोपी सचिन के विरुद्ध NDPS Act की धारा 8/21 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया हैं। वहीं, पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं।
पूछताछ में बड़ा खुलासा
एसीपी के मुताबिक, पूछताछ के दौरान सचिन ने खुलासा किया कि वह यह स्मैक दिल्ली से सस्ते दामों में खरीदकर लाता था और इलेक्ट्रॉनिक वेट मशीन की सहायता से उसे छोटी-छोटी पुड़ियों में बांटकर नशे के आदी लोगों को ऊंचे दामों पर बेचता था। इस तरीके से वह भारी मुनाफा कमाता था।
नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस की मुहिम
गाज़ियाबाद पुलिस कमिश्नरेट द्वारा नशे के कारोबार पर सख्त कार्रवाई की जा रही हैं। इंदिरापुरम पुलिस की यह कार्रवाई शहर में नशे के नेटवर्क पर गहरा प्रहार मानी जा रही हैं। पुलिस की सतर्कता और तत्परता से एक बड़ी तस्करी को रोका गया हैं। वहीं, फरार सप्लायरों की तलाश जारी हैं।
Author: The Crime 24 News
Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India









