गाज़ियाबाद पुलिस लाइन्स में हुआ नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का सजीव प्रसारण, अमित शाह व योगी आदित्यनाथ की गरिमामयी उपस्थिति

SHARE:

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी 

गाज़ियाबाद। भारत सरकार के गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के कर कमलों द्वारा एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की गरिमामयी उपस्थिति में उत्तर प्रदेश पुलिस में नव-चयनित 60,244 आरक्षियों को निष्पक्ष एवं पारदर्शी प्रक्रिया के अंतर्गत नियुक्ति पत्र वितरण किया गया। इस भव्य राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सजीव प्रसारण गाज़ियाबाद स्थित पुलिस लाइन्स के परमजीत हॉल में किया गया, जहां बड़ी संख्या में अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में प्रमुख उपस्थिति: • पुलिस आयुक्त गाज़ियाबाद, • कमिश्नरेट गाज़ियाबाद के राजपत्रित अधिकारीगण, • पुलिस विभाग के विभिन्न कर्मचारीगण। यह कार्यक्रम उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग की पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया और युवा सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल के रूप में देखा जा रहा हैं। इस अवसर पर देशभर में नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले नव-आरक्षियों के चेहरों पर उत्साह और गर्व का माहौल देखने को मिला।

 

 

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें