||TC24N|| फाईज़ अली सैफी
गाज़ियाबाद। थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी हैं। पुलिस ने चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए रामलीला मैदान गेट नंबर-2 के पास से दो शातिर मोबाइल चोरों को गिरफ्तार किया हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान अयूब पुत्र जहीर एवं शहनवाज़ पुत्र सलीम, निवासी मोहल्ला वाज़ीगरान, डासना, थाना वेव सिटी, गाज़ियाबाद के रूप में हुई हैं। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से 16 चोरी के मोबाइल फोन, एक चोरी की मोटर साइकिल और ₹2000 नकद बरामद किए हैं। दोनों अभियुक्तों के खिलाफ संबंधित धाराओं में आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं।
पूछताछ में किया बड़ा खुलासा
एसीपी कोतवाली नगर रितेश त्रिपाठी के अनुसार, पुलिस पूछताछ में अभियुक्तों ने कबूला कि उन्होंने मोबाइल फोन छीनने व चोरी करने के उद्देश्य से मोटर साइकिल विजय नगर क्षेत्र से चोरी की थी। बरामद मोबाइल फोन उन्होंने अलग-अलग स्थानों से – नवयुग मार्केट, नया बस अड्डा, शहीद स्थल मेट्रो स्टेशन और ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों से चोरी या छीनकर इकट्ठा किए थे। एसीपी के मुताबिक, अभियुक्तों ने यह भी स्वीकार किया कि वे इन मोबाइलों को स्टेशन क्षेत्र में घूमते-फिरते लोगों को बेचने जा रहे थे। इससे पहले भी वे कई बार चोरी के मोबाइल बेच चुके हैं। पुलिस की सक्रियता से एक संगठित चोरी और स्नैचिंग गिरोह पर बड़ी चोट पड़ी हैं। दोनों अभियुक्तों से और पूछताछ जारी हैं, जिससे संभव हैं कि आगे और वारदातों का खुलासा हो।
Author: The Crime 24 News
Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India









