पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मुठभेड़ में शातिर लुटेरा गिरफ्तार, 15 लाख की ज्वैलरी और 9.14 लाख नकद बरामद

SHARE:

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी 

गाज़ियाबाद। कमिश्नरेट गाज़ियाबाद के थाना निवाड़ी पुलिस और स्वाट टीम ग्रामीण जोन ने संयुक्त रूप से बड़ी कार्रवाई करते हुए लूट के एक मामले में वांछित शातिर अपराधी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया हैं। मुठभेड़ के दौरान एक लुटेरे के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया, जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया। वहीं, घायल लुटेरे की पहचान शान मोहम्मद उर्फ सोनू पुत्र बाबू निवासी वार्ड नंबर 8, सिवाल खास, थाना जानी, मेरठ (उम्र 25 वर्ष) के रूप में हुई हैं। अभियुक्त के कब्जे से 1 अवैध तमंचा, खोखा कारतूस, लगभग 15 लाख रुपये की लूटी गई ज्वैलरी, 9.14 लाख रुपये नकद और घटना में प्रयुक्त अपाचे मोटरसाइकिल बरामद हुई हैं।

एसीपी मोदीनगर (कार्यवाहक) प्रिया श्रीपाल के अनुसार, बुधवार को थाना निवाड़ी पुलिस टीम काशीराम आवास योजना की तरफ जाने वाले कट, मोदीनगर-निवाड़ी रोड पर सघन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मोदीनगर की ओर से आ रही मोटरसाइकिल पर दो युवकों को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन दोनों तेजी से भागने लगे। मोटरसाइकिल फिसलने से गिर पड़ी, जिसके बाद एक युवक ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गया, जबकि दूसरा फरार हो गया।

पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा 

एसीपी के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह टाइल्स पत्थर लगाने का काम करता हैं और उसने वैशाली एडवर्टाइजर्स प्राइवेट लिमिटेड, सारा रोड पर कार्य करते हुए अपने साथी के साथ लूट की योजना बनाई थी। लगभग 20-25 दिन तक फैक्ट्री की रेकी करने के बाद 26/27 मई 2025 की रात को लूट की वारदात को अंजाम दिया गया था। लूट के बाद रुपये बैंक में जमा कर दिए गए थे, जिन्हें आज निकाल कर ज्वैलरी बांटने जा रहे थे।

यह कार्रवाई स्वॉट टीम ग्रामीण जोन और थाना निवाड़ी पुलिस टीम की संयुक्त प्रयास से की गई। वहीं, फरार लुटेरे की तलाश के लिए सघन अभियान चलाया जा रहा हैं। घायल आरोपी को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया हैं और उसके आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही हैं।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें