Search
Close this search box.

कमिश्नरेट गाज़ियाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 10 शातिर अपराधियों की खोली गई हिस्ट्रीशीट

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी 

गाज़ियाबाद। कमिश्नरेट गाज़ियाबाद पुलिस ने अपराध और अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 कुख्यात अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोल दी हैं। यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त जे. रविंदर गौड और पुलिस उपायुक्त नगर धवल जायसवाल के निर्देशन में अपराध नियंत्रण के तहत की गई हैं।

इन सभी अपराधियों के खिलाफ गाज़ियाबाद समेत अन्य जनपदों के विभिन्न थानों में कुल 59 से अधिक संगीन आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें लूट, धोखाधड़ी, चोरी और नकबजनी जैसे गंभीर अपराध शामिल हैं।

पुलिस का कहना हैं कि यह सभी आरोपी आदतन अपराधी हैं और इनकी गतिविधियों पर सतत निगरानी रखने के लिए इनकी हिस्ट्रीशीट खोली गई हैं। संबंधित थानों को निर्देशित किया गया हैं कि वे समय-समय पर इनकी गतिविधियों पर नजर रखें।

हिस्ट्रीशीट खोले गए अपराधियों की सूची इस प्रकार हैं: 

• 1- भारत भूषण उर्फ भोला पुत्र हेमराज, निवासी: गणेशपुर चौक, नसरतपुरा, थाना कोतवाली, गाज़ियाबाद – उम्र 26 वर्ष।• 2- शहनवाज उर्फ नोनू पुत्र लियाकत, निवासी: द्वारिकापुरी, जस्सीपुरा, थाना कोतवाली – उम्र 32 वर्ष।• 3- मासूम अली पुत्र बाबू, निवासी: सजवान नगर, थाना विजयनगर – उम्र 40 वर्ष।• 4- हासिम त्यागी पुत्र हारूम त्यागी, निवासी: सजवान नगर, थाना विजयनगर – उम्र 35 वर्ष।• 5- इजरार उर्फ बबलू चौधरी पुत्र फतेह मोहम्मद, निवासी: मिर्जापुर, थाना विजयनगर – उम्र 48 वर्ष। • 6- रियाज अहमद उर्फ रियाजुद्दीन पुत्र असफाक, निवासी: मिर्जापुर, थाना विजयनगर – उम्र 55 वर्ष। • 7- नीजर शर्मा पुत्र परमानन्द शर्मा, निवासी: प्रताप विहार, थाना विजयनगर – उम्र 50 वर्ष। • 8- जितेन्द्र पुत्र नन्दकिशोर, निवासी: सैक्टर-09, थाना विजयनगर – उम्र 29 वर्ष। • 9- अंकुर पुत्र नन्दकिशोर, निवासी: महेन्द्रा एन्क्लेव, थाना कविनगर – उम्र 25 वर्ष। • 10- मोनू जाटव उर्फ बौना पुत्र स्व. पप्पू, निवासी: ग्राम हरसांव, थाना कविनगर – उम्र 27 वर्ष। पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई का उद्देश्य आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण और आमजन में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना हैं।

 

 

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!