IGRS शिकायतों के निस्तारण में गाज़ियाबाद पुलिस ने रचा नया कीर्तिमान, अक्टूबर माह में पूरे उत्तर प्रदेश में हासिल किया प्रथम स्थान

SHARE:

19 थानों का उत्कृष्ट प्रदर्शन, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण शिकायत निस्तारण के आधार पर मिली प्रदेश में पहली रैंक; पुलिस आयुक्त ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सराहना कर दी भविष्य में भी बेहतर कार्य करने की नसीहत

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। जन शिकायतों के त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के मामले में पुलिस कमिश्नरेट गाज़ियाबाद ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की हैं। अक्टूबर माह में एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली (IGRS) के अंतर्गत प्राप्त शिकायतों के समयबद्ध एवं संतोषजनक निस्तारण के आधार पर गाज़ियाबाद पुलिस ने पूरे उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया हैं। इस उपलब्धि से पुलिस कमिश्नरेट गाज़ियाबाद का नाम प्रदेश स्तर पर एक बार फिर प्रमुखता से सामने आया हैं। शासन स्तर से आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त जन शिकायतों के निस्तारण की नियमित समीक्षा की जाती हैं। इसमें शिकायतों का निर्धारित समयसीमा के भीतर निस्तारण, कार्यवाही की गुणवत्ता, शिकायतकर्ता की संतुष्टि तथा पोर्टल पर निस्तारण संबंधी आख्या अपलोड किए जाने जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं के आधार पर मासिक रैंकिंग निर्धारित की जाती हैं। इसी मूल्यांकन प्रक्रिया में गाज़ियाबाद पुलिस ने अक्टूबर माह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया हैं।

19 थानों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर दिलाया प्रदेश में पहला स्थान

गाज़ियाबाद पुलिस की इस महत्वपूर्ण उपलब्धि में कमिश्नरेट के 19 थानों की अहम भूमिका रही। इन थानों द्वारा आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण एवं संतोषजनक निस्तारण किया गया। पुलिस की कार्यप्रणाली और शिकायतों के समाधान के प्रति गंभीरता के चलते इन सभी 19 थानों ने अक्टूबर माह में प्रथम रैंक प्राप्त की।

प्रथम रैंक प्राप्त करने वाले 19 थानों की सूची इस प्रकार हैं— जिसमें, 1. थाना खोड़ा 2. थाना लिंक रोड 3. थाना अंकुर विहार 4. थाना विजयनगर 5. थाना नंदग्राम 6. थाना मसूरी 7. थाना मोदीनगर 8. थाना टीला मोड़ 9. थाना कौशांबी 10. थाना साहिबाबाद 11. थाना मुरादनगर 12. थाना लोनी बॉर्डर 13. थाना मधुबन बापूधाम 14. थाना ट्रोनिका सिटी 15. थाना शालीमार गार्डन 16. थाना भोजपुर 17. थाना कविनगर 18. थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक और 19. थाना सिहानी गेट भी शामिल हैं।

शिकायतों के निस्तारण में अपनाई गई प्रभावी कार्यप्रणाली

पुलिस कमिश्नरेट गाज़ियाबाद द्वारा आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए उस पर त्वरित संज्ञान लिया गया। शिकायतों के निस्तारण के दौरान निष्पक्ष जांच, शिकायतकर्ताओं से सीधा संवाद तथा निर्धारित समयसीमा का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित किया गया। पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा शिकायतों की प्रकृति के अनुसार आवश्यक कार्रवाई करते हुए संबंधित प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराया गया। साथ ही की गई कार्रवाई की विस्तृत आख्या आईजीआरएस पोर्टल पर समय से फीड की गई। कमिश्नरेट पुलिस ने शिकायतकर्ताओं की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देते हुए पारदर्शिता, संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ कार्य किया। पुलिस की इसी सक्रिय कार्यप्रणाली के परिणामस्वरूप अक्टूबर माह में प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त हुआ।

पुलिस आयुक्त ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सराहना की

इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर पुलिस आयुक्त, पुलिस कमिश्नरेट गाज़ियाबाद ने कमिश्नरेट के समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने इस प्रदर्शन को पुलिसकर्मियों की मेहनत, जिम्मेदारी और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता का परिणाम बताया। पुलिस आयुक्त ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि भविष्य में भी इसी प्रकार जन शिकायतों का त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि आम नागरिकों की समस्याओं का समाधान पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल हैं और प्रत्येक शिकायत पर गंभीरता से कार्रवाई की जानी चाहिए।

आमजन की शिकायतों का समाधान पुलिस की प्राथमिकता

आईजीआरएस रैंकिंग में प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल करना गाज़ियाबाद पुलिस के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हैं। यह उपलब्धि न केवल शिकायतों के निस्तारण में पुलिस की सक्रियता को दर्शाती हैं, बल्कि आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान के प्रति पुलिस प्रशासन की जवाबदेही और प्रतिबद्धता को भी सामने लाती हैं। पुलिस कमिश्नरेट गाज़ियाबाद की इस उपलब्धि में 19 थानों के सामूहिक प्रयासों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। अब पुलिस प्रशासन के सामने इस प्रदर्शन को लगातार बनाए रखने और आमजन को शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी समाधान की सुविधा उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी भी हैं।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें