![]()

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी
गाज़ियाबाद। शनिवार को थाना मसूरी क्षेत्र अंतर्गत पुलिस चौकी नाहल के सौंदर्यीकरण एवं नवीनीकरण कार्य के उद्घाटन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन सुरेन्द्र नाथ तिवारी, पुलिस उपायुक्त ग्रामीण, गाज़ियाबाद द्वारा किया गया। इस अवसर पर सुश्री लिपि नगायच, सहायक पुलिस आयुक्त मसूरी, अजय चौधरी, थाना प्रभारी मसूरी, चौकी प्रभारी नाहल, अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी तथा क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। उद्घाटन समारोह के दौरान पुलिस उपायुक्त ग्रामीण सुरेन्द्र नाथ तिवारी ने कहा कि पुलिस चौकियों का सौंदर्यीकरण एवं आधुनिकीकरण पुलिस व्यवस्था को अधिक सुदृढ़, व्यवस्थित एवं जनता के अनुकूल बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं। इससे न केवल पुलिसकर्मियों के कार्य वातावरण में सुधार होगा, बल्कि आम नागरिकों को भी बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। कार्यक्रम के उपरांत पुलिस उपायुक्त ग्रामीण द्वारा मीडिया से वार्ता करते हुए कानून-व्यवस्था, पुलिस की प्राथमिकताओं एवं जनता के साथ बेहतर समन्वय को लेकर महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की गईं। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में अपराध नियंत्रण, त्वरित पुलिस कार्रवाई और जनसहयोग को और अधिक मजबूत किया जा रहा हैं। स्थानीय नागरिकों ने पुलिस चौकी के नवीनीकरण कार्य की सराहना करते हुए पुलिस प्रशासन के इस प्रयास को क्षेत्र के लिए लाभकारी बताया।
Author: The Crime 24 News
Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India









