Search
Close this search box.

अंकुर विहार पुलिस को बड़ी सफलता, मोबाइल स्नेचिंग की घटना का खुलासा, 2 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, छीना गया आईफोन व चोरी की मोटर साइकिल बरामद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

||TC24N|| फईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। थाना अंकुर विहार पुलिस ने मोबाइल स्नेचिंग की एक घटना का सफल अनावरण करते हुए 2 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से छीना गया एक आईफोन मोबाइल फोन तथा घटना में प्रयुक्त चोरी की एक मोटर साइकिल बरामद की हैं।

घटना का विवरण

आपको बता दें कि 23 दिसंबर को थाना अंकुर विहार गाज़ियाबाद पर आवेदक देवेश कुमार शुक्ला द्वारा तहरीर दी गई थी कि 19 दिसंबर को मोटर साइकिल सवार दो अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उनका आईफोन मोबाइल छीन लिया गया। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना अंकुर विहार पर तत्काल धारा 304(2) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर पुलिस टीम का गठन किया गया।

गिरफ्तारी व बरामदगी

एसीपी अंकुर विहार (कार्यवाहक) सिद्धार्थ गौतम ने जानकारी देते हुए बताया कि सीसीटीवी फुटेज एवं मैनुअल इन्पुट के आधार पर आज शुक्रवार को उक्त घटना का अनावरण करते हुए मोबाइल स्नेचिंग की वारदात को अंजाम देने वाले 2 अभियुक्तों को संत नगर बिजली घर के पास, थाना अंकुर विहार क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।

वहीं, गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से— छीना गया एक आईफोन मोबाइल और थाना लोनी बॉर्डर क्षेत्र से चोरी की गई एक मोटर साइकिल बरामद की गई हैं। बरामदगी के आधार पर अभियोग में धारा 317(2) बीएनएस की वृद्धि की गई, वहीं चोरी की मोटर साइकिल के संबंध में धारा 317(2)/317(5) बीएनएस के अंतर्गत अलग अभियोग पंजीकृत किया गया हैं तथा अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित हैं।

पूछताछ में खुलासा

पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि वे दिल्ली एवं गाज़ियाबाद क्षेत्र में चोरी की मोटर साइकिलों का प्रयोग कर राहगीरों से मोबाइल फोन छीनते थे। चोरी व छीने गए सामान को बेचकर अपने शौक पूरे करते थे। बरामद आईफोन को लगभग 10 दिन पूर्व डीएलएफ क्षेत्र से छीना गया था, जबकि मोटर साइकिल करीब तीन माह पूर्व लोनी बॉर्डर क्षेत्र से चोरी की गई थी।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण

पुलिस को पकड़े गए आरोपियों की पहचान वितुल उर्फ अतुल पुत्र बाबूराम निवासी लालबाग मंडी, डी-ब्लॉक सोसायटी, थाना लोनी बॉर्डर, गाज़ियाबाद और दूसरे की शिवम पुत्र चुन्नी गिरी निवासी शुक्र बाजार गली नं-3, श्याम बाबा पार्किंग, प्रेम विहार, शिव विहार, दिल्ली के रूप में हुई हैं।

आपराधिक इतिहास

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, अभियुक्त वितुल उर्फ अतुल के विरुद्ध गाज़ियाबाद व दिल्ली में चोरी व छिनैती के कुल 11 अभियोग पंजीकृत हैं, तो वहीं अभियुक्त शिवम के विरुद्ध चोरी, छिनैती व बरामदगी के कुल 5 अभियोग विभिन्न थानों में पंजीकृत हैं। अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही हैं।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!